रतलाम

शुभ विवाह मुहूर्त 2020 : एक साल में सिर्फ 56 दिन होंगे सात फेरे

Shubh Vivah Muhurat 2020 : यदि आप वर्ष 2020 में विवाह के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं तो हम आपको 2020 में शुभ विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2019 व 2020 के नये पंचांग वर्ष में इस बार 56 दिन विवाह का लगन हैं।

3 min read
Sep 14, 2019
Shubh Vivah Muhurat 2020
Shubh Vivah Muhurat 2020

रतलाम। Shubh Vivah Muhurat 2020 : हिन्दू धर्म में विवाह को सात जन्मों का बंधन माना जाता हैं।शास्त्रों के अनुसार, शादी को बेहद ही पवित्र और मांगलिक कार्य कहा गया हैं जिसे केवल शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि और विशेष नक्षत्र में ही संपन्न किया जाना चाहिए। शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि में किये गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती हैं। यदि आप वर्ष 2020 में विवाह के बंधन में बंधने की सोच रहे हैं तो हम आपको 2020 में शुभ विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2019 व 2020 के नये पंचांग वर्ष में इस बार 56 दिन विवाह का लगन हैं। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे भक्तों को विवाह मुहूर्त 2019 - 2020 के बारे में बता रहे थे।

प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कहा कि वर्ष 2019 व 2020 के नये पंचांग वर्ष में इस बार 56 दिन विवाह का लगन हैं। वहीं उपनयन के लिए 13 दिन शुभ मुहूर्त है। 28 दिन डोली उठेगी यानी द्विरागमन के लिए 28 दिन शुभु मुहूर्त बन रहा है। पिछले साल से अगर तुलना करें तो विवाह का लगन लगभग समान ही है। उपनयन के लिए तीन अधिक मुहूर्त बन रहा है। पिछले साल विवाह के लिए 57 दिन लगन था।

मुहर लग गई है
प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने बताया कि वर्ष 2019-20 साल के लिए पंचांग तैयार करने के नजरिए से इन मुहुर्तों पर मुहर लग गई है। इस वर्ष व अगले वर्ष विवाह के मुहूर्त देखकर ही शादी होगी। वर्ष 2019 व 2020 के नये पंचांग वर्ष में इस बार 56 दिन विवाह का लगन हैं। वहीं उपनयन के लिए 13 दिन शुभ मुहूर्त है। 28 दिन डोली उठेगी यानी द्विरागमन के लिए 28 दिन शुभु मुहूर्त बन रहा है। पिछले साल से अगर तुलना करें तो विवाह का लगन लगभग समान ही है।

दो दिन होगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषी एनके आनंद ने कहा कि काल गणना के अनुसार आने वाले पंचांग वर्ष में दो दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। इसके तहत चालू साल के अंत में 26 दिसंबर 2019 को ग्रहण लगेगा। वहीं आनेवाले साल 2020 में 21 जून, दूसरा सूर्य ग्रहण 14 व 15 दिसंबर की शाम 7 बजकर 3 मिनट 55 सैकेंड से शुरू होगा व रात 12 बजकर 23 मिनट 3 सैकेंड तक रहेगा।

ये है विवाह के मुहूर्त

नवंबर 2019 - 20, 22, 24, 27, 28 व 29

दिसंबर 2019 - 1, 2, 6, 8, 11 व 12

जनवरी 2020 - 17, 19, 20, 22, 24, 26, 29, 30 व 31

फरवरी - 3, 5, 9, 10, 16, 19, 20, 21, 26, 27 व 28

मार्च - 1, 2, 8, 11 व 12

अप्रैल - 15, 16, 17, 20, 23, व 26

मई - 3, 4, 6, 7, 10, 17, 18, 20 व 22

जून - 7, 10, 11 व 17

नवम्बर - 5, 25 व 30

दिसंबर - 1, 7, 8, 9, 11

Published on:
14 Sept 2019 03:37 pm