रतलाम

रावण के गुरु शुक्र बदल रहे है राशि, आपकी किस्मत में होगा ये बड़ा बदलाव, यहां पढे़ं अपनी राशि के बारे में

रावण के गुरु शुक्र बदल रहे है राशि, आपकी किस्मत में होगा ये बड़ा बदलाव, यहां पढे़ं अपनी राशि के बारे में
2 min read
Jul 04, 2018
shukra ka parivartan aur rashi par asar hindi news
shukra ka parivartan aur rashi par asar news

रतलाम। लोग कहते है कि दैत्यों या दानवों के गुरु शुक्र है, लेकिन ये पूरा सत्य न है। महापंडित रावण के गुरु भी शुक्र ही रहे है। शुक्र जिनकी कुंडली में बेहतर होता है वे पूरी जिंदगी लक्झरी जिंदगी वाला जीवन का आनंद लेते है। 5 जुलाई को सुबह 4 बजे आकाशगंगा में शुक्र कर्क राशि से सिंह राशि में जा रहे है। ये समय धरती पर उथल-पुथल वाला रहेगा। हर राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने इंद्रा नगर में भक्तों को कही।

ज्योतिषी रावल ने बताया कि 5 जुलाई को सुबह 4 बजे जब आकाश में शुक्र कर्क राशि से सिंह राशि में जाएंगे, तब वो नजारा खुली आंख से दिखेगा। एेसे में कुछ राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। इनमे प्रेम में धोखा, विवाह में समस्या, विवाह हो गया तो तनाव, भोग में कमी सहित वाहन सुख में कमी आएगी। असल में शुक्र वृष व तुला राशि का स्वामी है व मीन राशि में उच्च का तो कन्या राशि में नीच का फल देता है। भरणी, पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढ़ा शुक्र के प्रमुख नक्षत्र है।

ये कराता है ये ग्रह

शुक्र पत्रकारिता में तो सफल करता है साथ ही संगीत, नाटक, फिल्म, इत्र, परिवहन,चित्रकारी, गायक, राजनेता, चाणक्य आदि बनाने का कार्य भी करते है। शुक्र के मित्र बुध व राहु के अलावा शनि है। एेसे में कन्या राशि, मिथून राशि, मकर व कुंभ राशि के साथ वो लोग जिनकी कुंडली में 4 नंबर का विशेष रोल है, उनको लाभ होगा।

ये राशि करते है लाभ

शुक्र ज्योतिष में मालाव्य महापुरुष योग का निर्माण करते है। शुक्र की महादश 20 वर्ष की होती है। प्रेम में सफलता व असफलता में इस ग्रह का विशेष रोल होता है। रावण के गुरु शुक्र वृष, मिथून, कन्या, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों को बेहतर फल देते है। मान्यता है कि मृतसंजीवनी विद्या स्वयं महादेव जी ने शुक्राचार्य को दी थी।

ये होगा सभी राशि पर असर

मेष- संतान का सुख, प्रमोशन आदि के योग है।
वृष- सुख में निरंतर वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों से लाभ होगा।
मिथुन- धन की वृद्धि होने का समय आ रहा है। नए कपड़ों की खरीदारी होगी।
कर्क- धन में लाभ होगा। महिनों से रुका हुआ धन मिलेगा।

धन का लाभ होगा


सिंह- उपहार मिलेंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी। विवाह के जीवन में तनाव होगा।
कन्या- ऋण या पुराना धन मिलेगा। पे्रमिका से आनंद मिलेगा।
तुला- विवाह व पे्रम में तनाव होगा। गुप्त पे्रम का खुलासा होगा, सावधान रहे।
वृश्चिक- पे्रम संबंध गलतफहमी में टूट सकते है। धन का लाभ होगा।

जीवन में तनाव


धनु- सुख मिलेगा। धन का लाभ होगा। सश मिलेगा।
मकर- मित्रों से लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- भोग विलास का अवसर मिलेगा। धन मिलेगा।
मीन- विवाह के जीवन में तनाव होगा। सावधान रहे।

Published on:
04 Jul 2018 10:27 am