रतलाम

रिकॉर्ड तोड़ बढ़े ‘चांदी के सिक्के’ के रेट, 900 वाला सिक्का मिलेगा 1700 में…

Gold Rate: वर्ष 2024 में दस ग्राम चांदी के सिक्का 900 रुपए था। अब इस साल दाम बढकऱ 1700 रुपए हो गए हैं।

2 min read
Oct 12, 2025
(सोर्स: सोशल मीडिया)

Gold Rate: त्योहारी सीजन में सोन-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। सोना महंगा होने से खरीदारी का ट्रेंड बदल गया है। लोग अब जेवरात के बजाय 24 कैरेट (शुद्ध सोने) सोने पर या फिर लाइटवेट ज्वेलरी जोर दे रहे हैं। इधर चांदी भी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में बाजार में प्योर चांदी की शार्टेज आ गई है। बाजार में कोई चांदी के दाम बताने व बुकिंग करने को तैयार नहीं है। इससे चांदी के आभूषण बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाजार में सोना 127700 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 165300 रुपए प्रति किलो रही।

ये भी पढ़ें

‘पैसे दो नहीं तो कर देंगे तबादला…’, टीचर्स के पास आ रहे ‘सर जी’ के फोन

चांदी सिक्का में 800 रुपए की तेजी

वर्ष 2024 में दस ग्राम चांदी के सिक्का 900 रुपए था। अब इस साल दाम बढकऱ 1700 रुपए हो गए हैं। इस तरह से 800 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। सराफा व्यवसायियों का कहना है कि चांदी भी महंगी होने से अब बर्तन और भगवान की मूर्तियां के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में इस वर्ष पांच ग्राम के सोने के सिक्के का चलन बढ़ेगा।

कम वजन के आभूषण बनवा रहे

सराफा कोराबारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए बदलाव आया है। लोग जिनके पास पुराने सोने के जेवर रखे हैं।वे उस सोने को लेकर आ रहे है। उसी से दूसरे नई डिजाइन में गहने बनवा रहे हैं।

व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

सराफा एसोसिएशन केअध्यक्ष झमक भरगट ने बताया कि दोनों धातुओं के दाम बढऩे से मध्यम वर्ग व व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ी है। जहां ऊंचे भाव में शुद्ध सोना-चांदी नहीं मिल रहा है। इससे ग्राहकों को आभूषण देने में परेशानी आ रही है। इधर मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति से भाव ज्यादा हो गए है। इससे उनकी जेब पर भार बढ़ गया है।

75 साल में ऐसे उछाल आया दाम पर

साल- 1950-60
रेट- 99-111 रुपए

साल- 1961-70
रेट-119-184 रुपए

साल- 1971-80
रेट-193-1,330 रुपए

साल- 1981-90
रेट-1,800-3,200 रुपए

साल- 1991-2000
रेट-3,466-4,400 रुपए

साल- 2001-2010
रेट-4,300-18,500 रुपए

साल- 2011-2020
रेट-26,400-48,631 रुपए

साल- 2021-2025
रेट-50,045- 1,27,000 रुपए

ये भी पढ़ें

निगम कर्मचारियों की ‘हाजिरी’ के लिए नया सिस्टम शुरु, बीएमसी सख्त

Published on:
12 Oct 2025 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर