रतलाम

#Ratlam के हरथल में 45 घरों में 291 ग्रामीणों का सर्वे, उल्टी दस्त के छह मरीज मिले

रतलाम. जिले के रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत शनिवार को ग्राम हरथल में उल्टी दस्त के छह मरीज मिले, जिनका उपचार किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि यहां जिस हैंडपम्प के पानी का उपयोग ग्रामीण कर रहे थे, वह साफ नहीं आ रहा था, इसलिए पानी साफ नहीं आने तक अलग […]

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
जांच में पाया हैंडपंप से नहीं आ रहा था पानी साफ, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जांच के लिए भेजे गए सैंपल

रतलाम. जिले के रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत शनिवार को ग्राम हरथल में उल्टी दस्त के छह मरीज मिले, जिनका उपचार किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि यहां जिस हैंडपम्प के पानी का उपयोग ग्रामीण कर रहे थे, वह साफ नहीं आ रहा था, इसलिए पानी साफ नहीं आने तक अलग से टैंकर से पानी की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 45 घरों में 291 ग्रामीणों का सर्वे किया। इसमें कुल 6 उल्टी-दस्त के रोगी पाए गए, सामान्य दस्त के छह रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की टीम हरथल
एसडीएम सैलाना तरूण जैन ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत एच डब्लू सी हरथल/एस एच सी हरथल में उल्टी दस्त के मरीज की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर मिशासिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तत्काल क्षेत्र में डॉ. दीपक मेहता के निर्देशन में सेक्टर सुपरवाइजर एमएल डाबी, सीएचओ हरथल राजू हारी व आशा सुपरवाइजर नीता गरवाल एवं कार्यकर्ता की सर्वे टीम भेजी गई।

टैंकर से उपलब्ध कराने के निर्देश
हरथल स्थित हैंडपंप के पानी में काई युक्त पानी की बात सामने आई। तत्काल हैंडपंप के पानी का सैंपल लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजा गया। हैंडपंप में पानी साफ नहीं आने तक पीने के पानी के लिए टैंकर उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देशित किया। एचडब्लूसी हरथल टीम को वहां अगले 7 दिन तक निगरानी कर रिपोर्ट करने के लिए आदेशित किया है।

Updated on:
07 Feb 2026 10:06 pm
Published on:
07 Feb 2026 10:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर