रतलाम

election 2018 चुनाव से पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए प्रचार होगा रेलवे स्टेशन पर

election 2018 चुनाव से पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए प्रचार होगा रेलवे स्टेशन पर

2 min read
Oct 22, 2018
Statue of unity news

रतलाम। विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित चुनावी राज्यों में सरदार वल्लभभाई पटेल से जुड़ी एक खास फिल्म का प्रदर्शन रेलवे स्टेशनों पर होगा। अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 फीट ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर को गुजरात के भरुच के करीब केवडिया में अनावरण होगा। इसके पूर्व सरदार पटेल व उनकी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में बताने के लिए गुजरात की एक निजी कंपनी ने फिल्म बनाई है। इसका प्रचार रतलाम सहित देशभर के रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। नवंबर माह में इस फिल्म को रतलाम सहित मध्यप्रदेश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर दिखाने की योजना है।

आपके पास वीजा है क्या

ये भी पढ़ें

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव में मारपीट

इस फिल्म में बताया गया है कि एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई है। इसमे एक डिब्बे में युवा संगीत आदि बजाते है लेकिन इससे बेखबर एक वृद्ध सरदार पटेल के बारे में पुस्तक पढ़ते है। तब युवा उनको कहते है कि क्या दादा आप भी पूर्व के जमाने की किताब पढ़ रहे हो, इस पर वृद्ध युवाओं से सवाल करते है कि वे कहां जा रहे है। जब युवा बताते है कि वे जुनागढ़ जा रहे है तो वृद्ध सवाल करते है कि क्या जुनागढ़ तक जाने का वीजा है। इस पर युवा वृद्ध की मजाक बनाते है कि अपने ही देश में जाने का वीजा लगता है क्या।

हां, अगर सरदार न होते तो लगता वीजा

इस सवाल पर वृद्ध युवाओं को बताते है कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो जुनागढ़ सहित कही भी जाने का वीजा लगता। क्योकि सरदार पटेल ने 562 रियासतो को एक किया था। ये बताते हुए वृद्ध युवाओं को सरदार पटेल की पुस्तक की तरफ इशारा करते हुए कहते है कि मेरा वीजा तो ये है, लेकिन तुम्हारे पास क्या है। इसी बीच टीटीई आता है व कहता है कि सरदार ने तो हमको काफी कुछ दिया, लेकिन देश ने सरदार को क्या दिया। इस पर वृद्ध कहते है कि अब तक तो नहीं दिया, लेकिन अब दे रहे हैं, दुनिया का सबसे बड़ा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी।

प्रक्रिया का पालन किया गया

इस फिल्म के निर्माण का कार्य अहमदाबाद में किया गया है। इसके लिए रेलवे से अनुमती लेकर शुटिंग की गई है। इससे जुड़ी हर प्रक्रिया का पालन किया गया।

- प्रदीप शर्मा, प्रवक्ता, अहमदाबाद मंडल

हम हर स्टेशन पर दिखाएंगे

फिल्म का उद्देंश्य युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल की अहमियत बताना है। सरदार ने अखंड भारत का निर्माण किया। जल्द ही रतलाम सहित मध्यप्रदेश के हर स्टेशन पर इसको दिखाया जाएगा।

- फाल्गुन मेहता, फिल्म निर्माता

ये भी पढ़ें

स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ की तो मनचले को ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो
Published on:
22 Oct 2018 07:09 pm
Also Read
View All