7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव में मारपीट

दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया

2 min read
Google source verification
patrika

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव में मारपीट

रतलाम. श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव में मतगणना के ठीक पहले शाम को विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फिर थाने पर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। विवाद के कारण समय पर मतगणना नहीं हो पाई। एक पक्ष का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण भी करवाया। विवाद के कारण मतगणना में लगातार देरी होती रही और रात करीब पौने दस बजे एक बार फिर से समाज की महिलाएं और कुछ लोग माणकचौक थाने पर पहुंचे और एक पक्ष राकेश व्यास और परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
समाज के चार पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए चुनाव में सुबह मतदान शुरू होने से लेकर शाम को मतदान समाप्त होने तक तनवापूर्ण माहौल बना रहा। समाजजनों से मिली जानकारी के अनुसार समाज के दो गुटों प्रकाश व्यास और राकेश व्यास के बीच मामला चल ही रहा है। यह मामला मतगणना के ठीक पहले चरम पर पहुंचा गालीगलौच के बाद मारपीट में तब्दील हो गया। एक पक्ष प्रकाश व्यास और उनके सहयोगियों ने माणकचौक पुलिस थाने पर राकेश व्यास और उसके पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। ज्ञात हो चुनाव अधिकारी के रूप में हरीश ओझा और सहायक के रूप में राकेश व्यास बनाए गए थे।


ऐसे बढ़ा मामला
रविवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। शाम सात बजे मतगणना का समय तय था। एक पक्ष प्रकाश व्यास ने बताया मतगणना के पहले राकेश व्यास और उनका परिवार धर्मशाला के अंदर मौजूद रहने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। राकेश व्यास ने धर्मशाला में ताला लगा दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर लोगों ने बीच-बचाव करके छुड़वाया। प्रकाश व्यास का कहना था कि उन्होंने आपत्ति ली तो राकेश और उनके पुत्र ने गालीगलौच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रकाश की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


शाम को मतगणना से पहले हुए विवाद के बाद एक पक्ष थाने पहुंचा। यहां से पुलिसकर्मी उनके साथ पूर्णेश्वर मंदिर के समीप धर्मशाला में मतगणना स्थल पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई। विवाद के दौरान पूरे समय मतगणना का काम रुका रहा और रात १० बजे तक किसी तरह की मतगणना नहीं हो पाई थी। ज्ञात हो चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रकाशचन्द्र व्यास, रजनी व्यास और कुलदीप त्रिवेदी मैदान में थे। इसी तरह सचिव पद के लिए अविनाश व्यास और प्रशांत व्यास, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला त्रिवेदी, मदन दवे और स्मित ओझा, कोषाध्यक्ष पद के लिए इन्द्रा व्यास और चेतन व्यास मैदान में रहे।


राकेश व्यास की पत्नी ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव में हुए विवाद के बाद एक पक्ष प्रकाश व्यास की तरफ से राकेश व्यास और उनके पुत्र के खिलाफ पुलिस थाना माणकचौक में प्रकरण दर्ज कराया गया। इसके बाद राकेश व्यास की पत्नी अनिता भी माणकचौक थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अनिता ने बताया कि प्रकाश व्यास, उनका भतीजा स्मित ओझा और अन्य साथियों ने मेरे पति राकेश व्यास जो चुनाव में सहायक निर्वाचन अधिकारी थे उनके साथ धक्का-मुक्की की। मैं बीच-बचाव करने गई तो उन्होंने मेरे साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए गालीगलौच की। बाद में मेरे पुत्र अकित व्यास से भी धक्का-मुक्की की गई।