रतलाम

27 जुलाई को 1700 वर्ष बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण, प्रकृति में आएगा बड़ा बदलाव

27 जुलाई को 1700 वर्ष बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण, प्रकृति में आएगा बड़ा बदलाव

3 min read
Jul 24, 2018
chandra grahan

रतलाम। इस बार 27 जुलाई 2018 को जो चंद्र ग्रहण है, वो पूर्ण चंद्र ग्रहण है। 1700 वर्ष पूर्व पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ था। इसके पूर्व 150 वर्ष पहले ब्ल्यू चंद्र ग्रहण हुआ था। आकाशगंगा में देखे तो इस समय धरती या भूमि का स्वामी ग्रह मंगल पृथ्वी के करीब से निकल रहा है। एेसे में ये चंद्र ग्रहण प्रकृति में बड़ा बदलाव लाएगा। देश व विदेश में ग्रहण के बाद प्राकृतिक आपदाएं बढेग़ी। इसलिए हर राशि वालों को विशेष उपाय करना चाहिए, जिससे संसार का कल्याण हो। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने नक्षत्र लोक में कही।

ज्योतिषी जोशी ने कहा कि आकाशगंगा में ग्रहण के समय जो योग बन रहे हैं, वो इस बात की तरफ साफ इशारा कर रहे है कि चंद्र ग्रहण अब संसार में बड़ा परिवर्तन लाएगा। राजनीति की दृष्टि से देखे तो भाजपा से लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये ग्रहण लाभदायक रहेगा तो शेष पार्टी व उनके नेताओं को कुछ परेशानी ग्रहण के बाद उठानी पडेग़ी। ग्रहण के दौरान अनेक प्रकार के कार्य एेसे है जो नहीं करना चाहिए, लेकिन कुछ कार्य एेसे है जो ग्रहण के दौरान जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

chandra grahan 2018: सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण 27 को, इन राशियों पर होगा सीधा असर

जरूर करें से कार्य

ग्रहण के दौरान किया गया मंत्र जप, ग्रहण के बाद किया गया दान विशेष फल देता हैं। ग्रहण के समय गाय को घास, चारा के साथ-साथ पक्षियों ो अन्न व जरुरत वालों को वस्त्र जरूर देना चाहिए। इससे कई गुना फल बढ़कर मिलता है। आटा, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, साबुत उड़द की दाल, सतनज, काला तिल, काला वस्त्र आदि किसी गरीब जरुरतमंद को दान करें। ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अवश्य करें, एेसा न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।

जाप जरूर किया जाना चाहिए

जिस समय चंद्र ग्रहण लगा हो उस वक्त जाप जरूर किया जाना चाहिए। ग्रहों का अशुभ फल समाप्त करने और विशेष मंत्र सिद्धि के लिये इस दिन नवग्रह, गायत्री एवं महामृत्युंजय आदि शुभ मंत्रों का जाप करें। दुर्गा चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमदभागवत गीता, गजेंद्र मोक्ष आदि का पाठ भी कर सकते हैं इसके अलावा ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण से भी विशेष लाभ मिलता है।

राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि वालों को ये ग्रहण लाभ देगा। इनको दही का, वृष राशि वालों को दूध का, मिथुन राशि वालों का शहद का, कर्क राशि वालों को जल का, सिंह राशि वालों को वस्त्र का, कन्या राशि वालों को घांस का, तुला राशि वालों को शक्कर का, वृश्चिक राशि वालों को गुड़ का, धनु राशि वालों को पुस्तक का, मकर राशि वालों को तेल का, कुंभ राशि वालों को मिट्टी के दीपक का व मीन राशि वालों को पवित्र जल का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

इन राशिवालों के लिए जुलाई 2018 का अंतिम सप्ताह है बेहद खास…
Published on:
24 Jul 2018 11:04 am
Also Read
View All