28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशिवालों के लिए जुलाई 2018 का अंतिम सप्ताह है बेहद खास…

जुलाई का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए...

3 min read
Google source verification
rashifal

इन राशिवालों के लिए जुलाई 2018 का अंतिम सप्ताह है बेहद खास...

भोपाल। अपने भविष्य को जानने की हर कोई इच्छा रखता है, कि आखिर उसका आने वाला कल कैसा होगा। इस बार जुलाई के आखिरी हफ्ते में ग्रहों की स्थिति बेहद ही खास होने जा रही है। इस बार जुलाई के अंतिम सप्ताह में जहां सावन माह प्रारंभ होगा वहीं इस हफ्ते सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है।

ऐसे में मंगल भी धरती के करीब आ रहे हैं। वहीं बुध की स्थिति में भी बदलाव होने जा रहा है। इसके चलते जहां कुछ राशि के जातकों का इसका लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दौरान पूरी तरह से सावधान रहने की भी जरूरत है।

बदल रही ग्रहों की चाल को देखते हुए ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव व पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि इस आखिरी सप्ताह में जहां कुछ जातक स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं, वहीं कुछ राशि वाले इस दौरान होने वाले लाभ के चलते मौजमस्ती में समय गुजारेंगे।

ऐसा रहेगा आपका जुलाई का आखिरी सप्ताह...

1. मेष राशि: इस राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। इस दौरान आपको काफी धन लाभ होने के भी योग हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ दिन उदासी छाने व स्वास्थ संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अत:सभी कार्य शांति और सतर्कता से करें। शरीर में सुस्ती का अनुभव हो सकता है। ध्यान, योग या गुरु के साथ सत्संग से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। धार्मिक स्थानों के भ्रमण से मन खुश रहेगा।

2.वृषभ राशि : इस राशि के लिए सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगा। तबीयत नरम-गरम हो सकती है। नौकरी प्राप्ति व आर्थिक लाभ की संभावना है। यह समय मौजमस्ती में व्यतीत होगा। खानपान में विशेष ध्यान देना होगा। पेट दर्द की पीड़ा हो सकती है।

3. मिथुन राशि : सप्ताह के शुरू में घर में खुशी का माहौल रहेगा। समय उत्तम है, बोनस मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा होगी। मेहमान घर पर आएंगे। नौकरी प्राप्ति के योग बनते हैं। बाहर घूमने जाएं तो नदी या तलाब पर नहाने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

4. कर्क राशि : सप्ताह की शुरुआत में आपको परिवार के बड़े लोगों का स्नेह व आशीर्वाद मिलेगा। शुरूआती दिनों में शेयर बाजार से वित्तीय लाभ की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय की किसी नई योजना का प्रयोग सफल होगा। घर से संबंधित मामलों में परिवर्तन आवश्यक होंगे।

5. सिंह राशि : सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए परेशानी वाले हो सकते हैं, पैसे आएंगे पर जल्दी ही खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा व व्यापार में घाटे की संभावना है। 26 की दोपहर के बाद का समय चैन व सुकून का रहेगा।

6. कन्या राशि : सप्ताह की शुरूआत आर्थिक दृष्टि से लाभ प्रदान कराने वाली होगी। आपके विचारों में सकारात्मकता और व्यवहार में सौम्यता के कारण घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों और मित्र के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। प्रवास-पर्यटन करने का मौका मिलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं ले सकेगा।

7. तुला राशि : इस सप्ताह लंबे समय से चल रही चिंताओं का अंत आएगा। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही वेतन में इजाफा होगा। काम के साथ ही आप छुट्टी और मौजमस्ती के मूड़ में रहेंगे। व्यवसाय में कोई मजबूत निर्णय लेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको जरूर मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि : यह समय व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए काफी लाभदायक है। वहीं नौकरीपेशा लोग भी बेहतर अवसर मिलेंगे। घर में मेहमान का आगमन होगा। ऑफिस में मेहनत और परिश्रम का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी।

9. धनु राशि : आपकी पीठ पीछे निंदा हो सकती है। जीवनसाथी तथा परिवार से निरर्थक बहसबाजी से बचें। जिससे आप दूर रहने के इच्छुक हैं उसका ही आपको सामना करना होगा। 25जुलाई का दिन उत्तम रहेगा। तनाव से मुक्ति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी कम हो सकती हैं। घूमने-फिरने, सिनेमा देखना इत्यादि होगा।

10. मकर राशि : व्यवसायिक क्षेत्र में सप्ताह के प्रारंभ में लाभ कमा सकेंगे। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। 24जुलाई के दौरान समय सामान्य रहेगा। जिंदगी में नए उदेश्य की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी नई योजना का किया गया प्रयोग सफल होगा। नए विचार तथा नई कल्पनाएं पर कोई निर्णय लेना होगा तो आपके उथल-पुथल में रहने की आशंका भी है। घर-परिवार के विषय में परिवर्तन आवश्यक रहेगा।

11. कुंभ राशि : कार्ययोजना के अनुसार कार्य पूरा होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खाने-पीने में विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। योग-ध्यान, प्राणायाम, नियमित कसरत से मानसिक शांति बनी रहेगी। कल्पना की दुनिया में अधिक विचरण करेंगे। वाणी में संयम रखें।

12. मीन राशि : इस राशि वालों का सप्ताह के शुरु में परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। समय आपके पक्ष में रहेगा। आप एक विजेता रूप से आगे आएंगे। आप अपना अधूरा कार्य पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। कॅरियर संबंधी कोई कार्य होगा। नौकर-चाकर और वाहन तथा भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी नए काम की शुरूआत करेंगे या मौजूदा काम में विस्तार अथवा परिवर्तन की योजना बनाएंगे।

Story Loader