रतलाम

15 दिन में दो ग्रहण, एक अमावस्या को तो दूसरा पूर्णिमा को, भूलकर मत करना ये 5 काम

पहला ग्रहण अमावस्या को है तो दूसरा गुरु पूर्णिमा के दिन। इन दोनों घटना का असर हर राशि वालों पर होगा।

3 min read
Jun 19, 2019
Lunar Eclipse


रतलाम। आकाश में 15 दिन में दो बडे़ ग्रहण होंगे। जुलाई 2019 में होने वाली इस खगोलीय घटना का इंतजार लंबे समय से ज्योतिषी कर रहे है। 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण है तो 16-17 जुलाई की रात चंद्र ग्रहण है। पहला ग्रहण अमावस्या को है तो दूसरा गुरु पूर्णिमा के दिन। इन दोनों घटना का असर हर राशि वालों पर होगा। ग्रहण के दौरान भूलकर भी पांच काम नहीं करना चाहिए। ये बात रतलाम के वरिष्ठ ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे भक्तों को नक्षत्र लोक में ग्रहण के दौरान नहीं करने वाले काम के बारे में बता रहे थे।

ज्योतिषी जोशी ने कहा कि 2 जुलाई को संसार में सूर्य ग्रहण है। इस दौरान सिंह राशि वालों को विशेष ध्यान रखना होगा। इसी प्रकार जब चंद्र ग्रहण होगा तब कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सूर्य ग्रहण भारतीय पंचाग के अनुासर कुल 4 घंटे 33 सेकेंड तक रहेगा। रात 11 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 15 मिनट तक होने वाले इस ग्रहण के दौरान भारत में रात रहेगी।

इस तरह रहेगा राशि पर असर

सूर्य व चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग होगा। मीन लग्न पर सूर्य ग्रहण होगा। मिथुन राशि पर होने वाले इस ग्रहण आद्रा नक्षत्र में होगा। मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र, राहु व चंद्र की उपस्थिति रहेगी। 2 जुलाई को अमावस्या है, ये ग्रहण भारत में आतंकी घटनाओं की वृद्धि तो करेगा साथ ही विभिन्न प्रकार का असंतोष बढ़ाएगा। इसी प्रकार चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की रात होगा। रात 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 1 बजे तक होने वाले इस ग्रहण का मोक्षकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट का रहेगा।

ये काम नहीं करना चाहिए

- ग्रहण में खानें-पीने से परहेज करना चाहिए।

- ग्रहण में नींद के बजाए ईश्वर आराधना करना चाहिए।

- ग्रहण में मांसाहार का त्याग करना चाहिए।

- ग्रहण में गर्भवती महिला को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

- ग्रहण के दौरान ईष्ट आराधना करना चाहिए।

Published on:
19 Jun 2019 01:03 pm
Also Read
View All