मंगल, शनि, राहु-केतु, गुरु ,नेप्च्यून के साथ-साथ बड़ा असर मन का कारक चंद्रमा प्रभाव 24 डिग्री पर आकर देगा। इनके अलावा आत्मा का कारक ग्रह सूर्य भी नकारात्मक उर्जा देगा। इससे मनुष्य ही नहीं, पूरी दुनिया पर इसका असर देखने को मिलेगा। तुफान, भूकंप, भारी वर्षा, जनजीवन अस्त-व्यस्त तो होगा ही, इसके साथ-साथ बड़ी दुर्घटनाओं के योग भी बनेंगे। इसके अलावा मंगल व शनि का योग पुलवामा जैसी घटना का दोहराव भी करवा सकता है। आमजन छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, चिड़चिड़ा होना, परेशान होगा आदि होगा। वे लोग जिनकी कुंडली में सूर्य व चंद्रमा 20 डिग्री से लेकर 24 डिग्री तक है, उनके उपर सबसे अधिक असर होगा।