असल में डीआरएम ने इस सुविधा को नवाचार के रुप में बताया। इस पर ही अधिकांश यात्रियों ने ट्रेन में पानी की कमी, गंदगी, समय पर ट्रेन के नहीं चलने, खानपान में ओवरचार्जिंग आदि के बारे में लिखा। इतना ही नहीं, आमजन ने तो यहां तक लिख दिया अगर टीटीई ट्रेन में सीट के बदले खुद की जेब भरना रुपए लेकर बंद करें तो ही रेलवे को कमाई हो जाए। असल में रेलवे को लगता है कि इस योजना से उसको २० लाख रुपए सालाना अतिरिक्त आय होगी। इतना ही नहीं, अतिरक्त यात्री भी मिलेंगे। रेलवे ने इंदौर की ही एक कंपनी को इस कार्य की निविदा दी है। अब इंदौर के सांसद ही इसके खिलाफ मैदान में उतर गए है। संस्कृति की बात बोलकर सांसद ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।