रतलाम। अधिक समय नहीं हुआ, जब अमरनाथ की यात्रा के रास्ते में आंतकवादियों ने हमला किया। सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हुए। इसके बाद भी बड़ी गड़बड़ जारी है। यात्रा को सुरक्षित कराने के लिए मध्यप्रदेश के देवास का एक जवान शहीद हुआ, लेकिन इसके बाद भी सबक नहीं लिया गया। ताजा मामले में यात्रा को बेहतर तरीके से करवाने के लिए नीमच सीआरपीएफ से 100 जवान को अमरनाथ तुरंत पहुंचने के आदेश हुए। यहां से उनको जम्मू तक जाना था। लेकिन लापरवाही इतनी चरम थी ये चाहते हुए भी ट्रेन में सवार नहीं हो पाए व रात प्लेटफॉर्म पर सोए। इतना ही नहीं, इनको भोजन के लिए भी परेशान होना पड़ा।