रतलाम

यूपी के मंत्री ने मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं को सिखाई ABCD

यूपी के मंत्री ने मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं को सीखाई ABCD

2 min read
Aug 05, 2018
Patrika

रतलाम. लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेवसिंह ने शनिवार को मिशन 2019 की पहली बड़ी बैठक पेटलावद में ली। रतलाम सहित झाबुआ और आलीराजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायकों और पदाधिकारियों के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्व देने के लिए कहा। बैठक में संगठन की बैठकों में महत्व नहीं मिलने से नाराज कुछ पदाधिकारियों ने संभागीय प्रभारियों के सामने अपनी बात रखी। यूपी के मंत्री ने पहले कार्यकर्ताओं की सुनी और फिर नेताओं से भी चर्चा की।

मंत्री स्वतंत्रदेवसिंह ने तीन घंटे तक पार्टी नेताओं से चर्चा की
भाजपा ने संसदीय उपचुनाव में हार के बाद मिशन 2019 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पेटलावद में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के प्रभारी यूपी के मंत्री स्वतंत्रदेवसिंह ने शनिवार को करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं से चर्चा की। पहले दौर में रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। कांग्रेस के साथ सांसद कांतिलाल भूरिया पर राजनीतिक हमला कर भाजपा को मिशन 2019 की तैयारी का संकल्प दिलाया। स्वतंत्रदेवसिंह ने चर्चा के दौरान कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया। झाबुआ और आलीराजपुर के कार्यकर्ताओं ने महत्व नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर स्वतंत्रदेवसिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती है और इनको सबसे पहले महत्व मिलना चाहिए।

संभागीय प्रभारियों के साथ जिलाध्यक्षों से चर्चा
पहले आलीराजपुर और फिर झाबुआ में भाजपा ने संगठन की कमान नए पदाधिकारियों को सौंपी है। स्वतंत्रदेवसिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद इंदौर और उज्जैन के संभागीय प्रभारियों की मौजूदगी में तीनों ही जिलों के जिलाध्यक्षों से भी चर्चा की। इस दौरान विधायकों के परफॉर्मेंस के साथ ही उपचुनाव में वोटों के अंतर पर बात की गई। झाबुआ के पार्टी जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने संगठन गतिविधियों की जानकारी दी। रतलाम से कान्हसिंह चौहान ने तीन विधानसभाओं में चुनाव की तैयारी पर बात रखी।

विस नहीं लोकसभा चुनाव पर फोकस
बैठक के दौरान विधायकों ने समर्थक कार्यकर्ताओं की संख्या जुटाई, लेकिन स्वतंत्रदेवसिंह ने साफ कर दिया कि उनका फोकस लोकसभा प्रभारी के नाते तीनों ही जिलों पर है। वे किसी एक विधानसभा का फीडबैक नहीं ले रहे है। इस दौरान उन्होंने बीते उपचुनाव में बनाए गए प्रभारियों की विधानसभावार सूची को लेकर भी चर्चा की।

सभी बात की गई
लोकसभा प्रभारी ने बैठक के दौरान जनता के बीच केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक ले जाने का संदेश दिया है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक थी, इसमें प्रत्याशी चयन संबंधी चर्चा नहीं की गई।
- कान्हसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा

ये भी पढ़ें

युवक कांग्रेस के प्रदर्शन में बिगड़े हालात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ये भी पढ़ें

सांवरिया सेठ की भक्ति में झूम लो…शाही अंदाज में निकली वन यात्रा महोत्सव
Published on:
05 Aug 2018 06:59 pm
Also Read
View All