10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांवरिया सेठ की भक्ति में झूम लो…शाही अंदाज में निकली वन यात्रा महोत्सव

भक्ति की स्वर लहरियों में थिरकते युवाओं के कदम यह नजारा देखने को मिला राठौर (तेली) नवयुवक मण्डल और तेली समाज की ओर से रविवार को भगवान सांवरिया सेठ की वन यात्रा का।

less than 1 minute read
Google source verification
Saawariya Seth van yaatra

सांवरिया सेठ की भक्ति में झूमे लो...शाही अंदाज में निकली वन यात्रा महोत्सव

बूंदी.सांवरिया सेठ की भक्ति में लीन राठोर समाज के लोग। भक्ति की स्वर लहरियों में थिरकते युवाओं के कदम यह नजारा देखने को मिला राठौर (तेली) नवयुवक मण्डल और तेली समाज की ओर से रविवार को भगवान सांवरिया सेठ की वन यात्रा का।

शोभायात्रा नागदी बाजार मंदिर से प्रारम्भ हुई जो शहर के मुख्य मार्ग मीरा गेट, अहिंसा सर्किल, कोटा रोड, चौगान गेट, मोची बाजार, कागजी देवरा होते हुए जैतसागर रोड स्थित हरियाली मैरिज गार्ड रिसोर्ट पहुंची जहां पर सांवरिया बिहारी की आरती की गई।

जुलूस में ऊंट घोडा बग्घि ओर बैंड बाजे शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहें। शोभायात्रा में समाज की बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए सजी-धजी समाज की महिलाए भजनों की रसधारा में झूमते गाते शामिल हुई। बरस बरस म्हारा इन्द्रराजा, मनभावन सांवरिया सेठ सरीखे भजनों से लेाग भक्ति में सराबोर नजर आए।

शहर के मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि समाज की ओर से जुलूस निकला जाता है सांवरिया सेठ को तलाब पर नहलाते है। इसके बाद समाज सामुहिक रूप से भोज करता है।