रतलाम

सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी मिला डीजल, रास्ते में हुई बंद, मचा हड़कंप

MP News: सीएम के दौरे से पहले हुए एक गड़बड़ से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो गई। जांच में पता चला कि इन वाहनों में पानी मिला डीजल भर हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 1:55 PM IST
water mixed diesel filled in cm mohan yadav convoy vehicles
water mixed diesel filled in cm mohan yadav convoy vehicles (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) शुक्रवार को रतलाम में प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज-2025) की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों में गुरुवार से ही जिला प्रसाशन की टीम जुटी हुई थी। लेकिन सीएम के दौरे से पहले हुए एक गड़बड़ से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां रास्ते में ही बंद हो गई। जांच में पता चला कि इन वाहनों में पानी मिला डीजल भर हुआ था।

वाहनों में पानी मिला पेट्रोल भरा, छह खराब

सीएम के काफिले के लिए करीब 19 वाहन तैयार किए गए थें। इन वाहनों में पानी मिला डीजल भर गया। इससे छह वाहन खड़े हो गए। ऐसे में ताबड़तोड़ इंदौर से अन्य वाहन रवाना किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरुवार शाम तेज बारिश के चलते पेट्रोल पंप के टैंक(Water mixed diesel) में पानी चला गया। उसी टैंक का पेट्रोल भर दिया गया। इससे ही वाहन खराब हो गए।

रतलाम में है राइज-2025

सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम में प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज-2025) की शुरुआत करेंगे। एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि एवं देश-प्रदेश के उद्योगपति, निवेशक उपस्थित रहेंगे। सीएम उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से भी वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

16 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण

सीएम 16 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। लागत 243.11 करोड़ है। एमएसएमई विभाग अंतर्गत 329 हेक्टेयर के 243 करोड़ लागत से तैयार होने वाले 16 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। आलीराजपुर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भूमिपूजन तथा 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण सीएम करेंगे। डीटीआइसी के अंतर्गत प्रदेश के निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन में निर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Updated on:
27 Jun 2025, 1:55 PM IST
Published on: