रतलाम

#Ratlam में 65 केंद्रों पर 5 मई तक होगी गेहूं खरीदी

रतलाम. जिले में इस साल गेहूं की खरीदी 5 मई तक की जाएगी। 10 मार्च तक गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन किए जा रहे हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585+40 रुपए बोनस पर गेहूं की खरीदी 16 मार्च से 5 मई तक प्रति सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। जिले […]

2 min read
Mar 08, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

रतलाम. जिले में इस साल गेहूं की खरीदी 5 मई तक की जाएगी। 10 मार्च तक गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन किए जा रहे हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585+40 रुपए बोनस पर गेहूं की खरीदी 16 मार्च से 5 मई तक प्रति सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। जिले में गतवर्ष अनुसार ही 65 उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक रखी गई। जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले सहित उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक एवं उपायुक्त, सहकारिता को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं छाया, पानी, तौलकाटा एवं मानव संसाधन की व्यवस्था की जाए। जिला प्रबंधक, एमपी डब्ल्यूएलसी को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों के लिए उपलब्ध रिक्त गोदामों की जानकारी एवं मैपिंग करवाएं। मंडी सचिव/तहसीलदार/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का संयुक्त निरीक्षण दल बनाए जो कि सभी मण्डी व्यापारियों का स्टॉक/आवक/जावक का सत्यापन करने के लिए सतत भ्रमण करेंगे।

10 मार्च तक होंगे गेहूं उपार्जन के पंजीयन
किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए शासन ने पंजीयन के लिए तीन दिन का समय ओर बढ़ा दिया हैं, अब 7 मार्च के स्थान पर 10 मार्च तक किसान 64 नि:शुल्क केंद्रों पर पंजीयन करा सकेंगे। शुक्रवार शाम तक जिले के 32 हजार से अधिक किसान पंजीयन करा चुके थे। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि शासन निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 10 मार्च तक का किसान पंजीयन समय बढ़ाया हैं। समस्त इच्छुक किसानों से आग्रह है कि वे अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करा लें।

64 केंद्रों पर हो रहे पंजीयन नि:शुल्क
पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केंद्रों पर पंजीयन किए जा रहे है। सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे द्वारा संचालित 288 पंजीयन केंद्रों पर पंजीयन करवाए जा रहे है।

Updated on:
08 Mar 2026 10:01 pm
Published on:
08 Mar 2026 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर