mp news: मध्य प्रदेश के रतलाम में शादि समारोह के दौरान डीजे आपरेटर द्वारा अपशब्द कहने का विरोध करने की कीमत युवक को अपनी जान से चुकानी पड़ी।
mp news: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के ताल तहसील मे शादी समारोह के दौरान आए डीजे के माइक पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। एक युवक नेअपशब्द कहने के लिए मना किया तो डीजे ऑपरेटर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमला इतना घातक था कि युवक किम मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
दरअसल, मामला ताल तहसील के पुरानी कचहरी के निचे स्थित भोई मोहल्ले का है। यहां मे एक परिवार मे तीन बारातें आई हुवी थी। बारात में मंदसौर से आए डीजे आपरेटर ने डीजे के माइक पर अपशब्द कहने लगा। इस बात का विरोध स्थानिय व्यक्तियों और अन्य बारातीयों ने किया। युवक के विरोध करने पर डीजे ऑपरेटर को ने ताल के युवक के साथ पहले जबरन विवाद किया फिर उसपर चाकु से हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवको को तुरंत रतलाम जिला अस्पताल के लिए रवाना कराया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हमलावर डीजे ऑपरेटर के दो अन्य साथियों ने विरोध कर रहे अन्य बारातियों से भी मारपीट की थी।
पुलिस ने मामलें मे अभी तक दो युवकों को गिरफ्तार कर लीया है। वहीं जहां पर तीन बाराते आई थी,वहां शादि का आयोजन संपन्न नहीं हो पाया।पुलिस द्वारा एहतीयातन सतर्कता रखते हुवे पुरी स्थिती पर नजर रखे हुवे है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। अभी मृत्तक का शव परिक्षण कराया जाना है। इस घटना को लेकर मृत्तक युवक के परिजनों एवं समाजजनों में काफि नाराजगी देखी जा रही है। इस घटना ने सभी को विचार में डाल दिया है कि एक मामूली सी बात को लेकर किसी नव युवक पर चाकु से हमला कर उसकी जान लेना कहां तक जायज है।
ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रेल 2026 को ताल के भोई मोहल्ला पुरानी कचहरी के निचे ताल में शंकरलाल भोई के यहां तीन बारातें प्रतापगढ के पास बसाड,हाटपिपलीया के समीप उनी एवं बडनगर के समीप रूनिजा गावं से अलग अलग तीन बारातें आई थी। जिसमे शबगस के बाद मे बारातें जब दुल्हन के यहां रात को पहुंची तो बसाड प्रतापगढ की बारात का मंदसौर का डीजे आपरेटर साउंड सीस्टम से
अपशब्द कह रहा था।
इसका विरोध अन्य बारातीयों एवं आसपास के स्थानियों द्वारा किया गया। इसपर स्थानिय डीजे के आपरेटर माखन निवासी मंदसौर ने स्थानीय युवक 22 वर्षीया दिलीप माली के साथ विवाद कर उसे चाकु मार दिया। यही नहीं, आरोपी माखन दो ससाथियों- विनोद भोई एवं समरथ भोई- ने अन्य अज्ञात बारातीयों से मारपीट की। सुचना मिलते ही तत्तकाल पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर डीजे जप्ति मे लेते हुवे घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं दिलीप का उपचार कराने रतलाम जाते समय रात को ही बीच रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर दो आरोपियेां को अब तक गिरफ्तार किया है। मामले मे जांच जारी है।