रैसिपीज

सुहावने मौसम में आएगा परफेक्ट चाय का मजा, जानिए कैसे तैयार करें मसाला

Chai Masala : गर्मी हो या सर्दी हो या बारिश का मौसम हो चाय पीने के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। उत्तर भारत समेत कई इलाकों बारिश होना शुरू हो गई हैं।

2 min read
Jun 26, 2023
chai_masala.png
Chai Masala

Chai Masala : गर्मी हो या सर्दी हो या बारिश का मौसम हो चाय पीने के शौकीन हर मौसम में इसे पीना पसंद करते हैं। उत्तर भारत समेत कई इलाकों बारिश होना शुरू हो गई हैं। अब बहुत ही जल्द सावन का महीना शुरू होने वाला है। अब जब मौसम बदल रहा है तो चाय बनाने के तरीके भी बदलना जरूरी है। बरसात के मौसम में परफेक्ट चाय बनाना चाहते हैं तो आप घर पर ही एक चाय मसाला बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसको आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं और टेस्टी चाय का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि चाय का मसाला और परफेक्ट चाय बनाने का तरीका।

चाय का मसाला बनाने के लिए सामग्री (Chai Masala Ingredients)
चाय का मसाला बनाने के लिए आपको चाहिए खूब सारी इलायचीए 2 से 3 चम्मच लौंग, डेढ़ चम्मच काली मिर्च, दो स्टिक दालचीनी, चौथाई कप सौंठ, एक चम्मच जायफल

ऐसे बनाएं चाय का मसाला (Chai Masala Recipe)
चाय का मसाला बनाने के लिए आप सभी चीजों को कम से कम एक से दो मिनट के लिए ड्राई रोस्ट करें। फिर इसे एक प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे पीस लें और महीन पाउडर बना लें। चाय के पाउडर को स्टोर करने के लिए एक एयर टाइट कंटेनर लें और उसमें भर दें।

ऐसे बनाएं परफेक्ट चाय मसाला (How to Make Chai Masala)
अगर आप दो लोगों के लिए चाय बना रहे हैं तो सबसे पहले चाय के पैन में डेढ़ कप पानी लें। इसके बाद जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमे चाय पत्ती डालें। फिर इसमें तुलसी के पत्ते डालें। 1 मिनट उबालने के बाद एक कप दूध डालें। जब इसमें उबाल आ जाए तो तैयार किया चाय का मसाला डालें। इसी के साथ एक छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करके डालें। चाय को अच्छे से उबाल लें। जब ये पूरी तरह से उबल जाएए तो इसमें शक्कर डालें। आधे-एक मिनट के लिए पकाएं और फिर छानकर पीएं।

Published on:
26 Jun 2023 02:57 pm