रैसिपीज

बारिश के मौसम में दोगुना हो जाएगा मजा, ऐसे बनाकर खाएं दाल के क्रिस्पी कटलेट

बारिश के मौसम में पकौड़ों की काफी याद आती है। चाय के साथ गरमा गर्म पकौड़े सभी को पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन खोज रहे हैं तो दाल से बने कटलेट बेस्ट रहेंगे।

2 min read
Jun 26, 2023
crispy mix dal vada

बारिश के मौसम में पकौड़ों की काफी याद आती है। चाय के साथ गरमा गर्म पकौड़े सभी को पसंद आते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन खोज रहे हैं तो दाल से बने कटलेट बेस्ट रहेंगे। बच्चे हो या बड़े, सबको ये कटलेट पसंद आएंगे। प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर दाल की मदद से इन कटलेट को तैयार करें। अरहर की दाल को अक्सर घर में कम पसंद किया जाता है तो आप चाहें तो इस कटलेट में अरहर की दाल को चने की दाल के साथ मिक्स कर बना सकती है। तो आइए जानते हैं इसें बनाने की रेसिपी।

क्रिस्पी कटलेट बनाने के लिए सामग्री (crispy mix dal vada ingredients)
आधा कप चने की दाल
तीन चम्मच अरहर की दाल
एक कप उड़द की दाल
1 कप पालक कटा हुआ
धनिया की पत्तियां कटी हुई
प्याज बारीक कटा हुआ
करी पत्ता
दो हरी मिर्च
एक चम्मच सौंफ
एक चुटकी हींग
नमक स्वादनुसार
चावल का आटा

दाल कटलेट बनाने की विधि (crispy mix dal vada recipe)
कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल, अरहर दाल और उड़द की दाल को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे पानी में करीब दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। जब ये भीग जाएं तो इसका पानी छान लें। ग्राइंडर में डालकर बिना पानी के इन सारी दाल को मिक्स कर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।

इसके बाद पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें। इस पर चावल का आटा डालें और मिक्स करें। साथ में बारीक कटे पालक के पत्ते, धनिया का पत्ता, हींग, नमक, सौंफ, लाल मिर्चए हरी मिर्च, प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद हाथों में तेल लगाएं और इस पेस्ट को मिक्स करने के बाद छोटे आकार के बॉल बनाएं। फिर इन्हें उंगलियों की मदद से चपटाकर कटलेट का शेप दें। आप चाहें तो इन्हें तेल में डीप फ्राई करें या फिर 200 डिग्री सेल्सियस पर इसे बेक भी किया जा सकता है। बस रेडी हैं गर्मागर्म चाय के साथ क्रिस्पी कटलेट।

Published on:
26 Jun 2023 02:31 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद