रैसिपीज

Donne Biryani Recipe: घर पर ही आसानी से बनाएं ये लाजवाब बिरयानी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

डोने बिरयानी (Donne Biryani) एक ऐसी डिश है जो दक्षिण भारत में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। साउथ इंडिया में डोने बिरयानी को डोने भी कहा जाता है।

2 min read
Jun 06, 2023
Donne Biryani

Donne Biryani Recipe : डोने बिरयानी एक ऐसी डिश है जो दक्षिण भारत में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। साउथ इंडिया में डोने बिरयानी को डोने भी कहा जाता है। Donne एक कटोरी के आकार का पात्र होता है जिसे पत्तों से बनाया जाता है। आपको बता दें कि Donne Biryani Recipe बहुत ही सिंपल होती है। इसमें हैदराबादी बिरयानी जैसे ज्यादा मसाले यूज नहीं किए जाते। इस बिरयानी को खास तरह के चावल से तैयार किया जाता है। इस चावल को सीरागा सांबा कहा जाता है। सांबा चावल आकार में छोटा होता है। इसमें एक खास तरह का फ्लेवर भी होता है। इसके साथ ही इस Donne Biryani में पुदीना के पत्ते के साथ मैरीनेट किए हुए मीट का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह से तैयार की गई इस खास बिरयानी को पत्तों से तैयार किए गए दोनों में परोसा जाता है। इसीलिए इसे दोना बिरियानी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इस खास रेसिपी को कैसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और इसका आनंद ले सकते है।


मुख्य सामग्री (Donne Biryani Integrates)
1 किलोग्राम चिकन/मुर्गा
250 grams दही
1 छोटी चम्मच नमक
2 बड़ी चम्मच नींबू का रस
1 छोटी चम्मच चिली पाउडर
1 छोटी चम्मच हल्दी

पकवान के लिए
7 - हरी मिर्च
1 कप धनिये के पत्ते
1/2 कप पुदीने की पत्तियां
1 किलोग्राम चावल
4 - प्याज
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
2 छोटी चम्मच लहसून का पेस्ट
4 - तेज पत्ता
1 छोटी चम्मच दगड़ (पत्थर का फूल)
जरूरत के अनुसार दालचीनी
जरूरत के अनुसार लौंग
जरूरत के अनुसार मोटी सौंफ
जरूरत के अनुसार सौंफ के बीज
जरूरत के अनुसार काली इलाइची
तड़के के लिए जरूरत के अनुसार रिफाइंड तेल


डोने बिरयानी बनाने की विधि (Donne Biryani Recipe)
1- सबसे पहले चिकन लें। फिर एक कटोरे में दही, नमक, नींबू का रस, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले। इन सभी को अच्छी तरह से मिला ले और इसका लेप चिकन पर लगाएं। फिर चिकन को 30 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

2- फिर एक कुकर लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म कर ले। अब इसमें गरम मसाला डाले और इसे 2 मिनट तक चम्मच चलाते हुए अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें और इसे तब तक भूनें जब तक ये हल्का भूरा हो जाए।

3- इसके बाद इस मिश्रण में मैरिनेट किया हुआ चिकन डालें और इसे चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला ले। अब कूकर का ढक्कन लगाकर एक सिटी लगने पकाएं। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और ग्रीन पेस्ट भी डाले और इन सभी को अच्छी तरह से चम्मच चलाकर मिला लें। फिर इस मिश्रण में चिकन को अच्छी तरह से पकाएं, अब इसमें थोड़ा सा नमक भी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला दें।

4- फिर इसमें भीगा हुआ चावल डालें। इसके बाद पानी डाले और इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।

5- इसके बाद आपकी डोने बिरयानी तैयार है। इसको गरमा गरम परोसें और अपने परिवार के साथ इस लाजवाब दोने बिरयानी रेसिपी का स्वाद चखें। तो इस तरह आप यह प्रसिद्ध डोने बिरयानी आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

Published on:
06 Jun 2023 01:05 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद