Barnyard Millet Benefits : आज के समय में चावल दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अनाज है। एशिया, यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में मौजूद देशों में चावल जमकर खाया जाता है। चावल की मांग देखते हुए दुनियाभर में इसकी पैदावार भी तेजी से बढ़ी है। आपको बता दें कि भारत उन देशों में से एक है जहां चावल खूब उगाया जाता है। चावल स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसी वजह से इसें खूब खाया जाता है। चावल खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक अनाज ऐसा भी है जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल चावल जैसा ही है। लेकिन इस अनाज को खाने के हेल्थ बेनेफिट्स चावल से भी ज्यादा हैं। तो आइए जानते हैं इस अनाज के बारे में...