अभी तक आपने नारियल से लेकर कई तरह की की चटनी का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी नेपाल की मशहूर आलू की चटनी (gorkhali aloo chutney) का स्वाद भी चखा है।
अभी तक आपने नारियल से लेकर कई तरह की की चटनी का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी नेपाल की मशहूर आलू की चटनी का स्वाद भी चखा है। इस गोरखाली चटपटी तीखी आलू की चटनी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। तो आइए जानते हैं इसे नेपाली स्टाइल में कैसे बनाते हैं।
गोरखाली आलू चटनी बनाने के लिए सामग्री (gorkhali aloo chutney ingredients)
3 आलू
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच तिल
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/4 कप इमली का गूदा
1 टमाटर
1 प्याज
3-4 हरी मिर्च
2-3 लाल मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
नेपाली आलू चटनी बनाने की आसान विधि (Nepali aloo chutney recipe)
नेपाली आलू की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 3 आलू को उबाल लें। ठंडे होने पर छिलके अलग करके एक बाउल में निकाल लीजिए। अब आलुओं को छोटे-छोटो टुकड़ों में काट लीजिए। फिर एक पैन को गैस पर चढ़ाइए और इसमें तिल डालकर रोस्ट कीजिए। हल्का भुन जाने पर इसमें धनिया के बीज, सूखी लाल मिर्च भी रोस्ट कर लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए। आप चाहे तो भूनने के बाद मिक्सी में डालकर भी इनका पेस्ट बना सकते हैं।
फिर पेस्ट बनाने के बाद गैस पर एक पैन रखकर गरम कीजिए फिर इसमें तेल डालिए। इसके बाद तेल के हल्का गरम होने पर हरी मिर्च में चीरा लगाकर और मेथी डालकर तड़काइए। जब यह हल्की गुलाबी हो जाएं तो गैस बंद कर दें। चीजों को फ्राई करने के बाद एक बड़े बाउल में तैयार किया हुआ पेस्टए इमली का पल्पए भुने हुए मेथी के दाने और कटे हुए प्याज.टमाटर डालकर मिक्स कर लें। फिर इसमें आलू और नमक डालकर मिक्स करें। लो जी आपकी नेपाली आलू की चटनी तैयार है।