रैसिपीज

Pahadi Raita : पराठे के साथ बेहद टेस्टी लगता है पहाड़ी रायता, पढ़िए बनाने की लाजवाब रेसिपी

पहाड़ी रायता को पुलाव और पराठे के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। तो आइए जानते हैं Pahadi Raita बनाने की विधि—
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 11:43 AM IST
pahadi_raita.png
Pahadi Raita

Pahadi Raita: रायता एक ऐसी चीज है जो लगभग हर घर में रोज बनता है। हालांकि, हर कोई अलग-अलग तरह से बनाना पसंद करता है। रायता को इन्हें सब्जी और फलों के साथ मिक्स करके भी बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आपने कई तरह के रायतों को चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पहाड़ी रायता खाया है? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं इसें बनाने की रेसिपी। इस लाजवाब रायता को आप किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। पहाड़ी रायता को पुलाव और पराठे के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। तो आइए जानते हैं Pahadi Raita बनाने की विधि—

पहाड़ी रायता बनाने का तरीका (Pahadi Raita Ingredients)
दही
खीरा
लहसुन
हरी मिर्च
धनिया
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक पाउडर

ऐसे बनाएं पहाड़ी रायता (Pahadi Raita Recipe)
- पहाड़ी रायता बनाने के लिए खीरे को अच्छे से धो लें। फिर इसे कद्दूकस करें। इसी के साथ लहसुन की कलियों को छील लें। साथी ही धनिया और हरी मिर्च को भी अच्छे से धो लें।

- रायता के लिए मसाला तैयार करने के लिए लहसुन की कली, धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक को एक साथ पीस लें। अगर आपके पास सिलबट्टा है तो आप इसपर भी मसाला तैयार कर सकते हैं।

- रायता बनाने के लिए एक बर्तन में दही निकालें और इसे अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें कद्दूकस किया खीरा और तैयार किया मसाला डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। रायता सर्व करने के लिए तैयार है।

Published on: