30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tawa Paneer Toast : ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट हेल्दी चीज है तवा पनीर टोस्ट, ऐसे बनाएं फटाफट

Tawa Paneer Toast बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये टोस्ट खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसे आप बच्चे के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 21 Jun 2023, 11:16 AM IST

tawa_paneer_toast_recipe.png

Tawa Paneer Toast Recipe

Tawa Paneer Toast Recipe : ज्यादातर घरों में सुबह के नाश्ते के तौर पर टोस्ट या ब्रेड ही खाए जाते हैं। टोस्ट और ब्रेड अलग-अलग तरह से तैयार किए जाते हैं। अगर आप सुबह के नाश्ते में खाने के लिए कोई हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो पनीर से टेस्टी टोस्ट बना सकते हैं। Tawa Paneer Toast बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये टोस्ट खूब पसंद आएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसे आप बच्चे के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं। इसें आप शाम के स्नैक्स के लिए भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं Tawa Paneer Toast बनाने की आसान रेसिपी-

यह भी पढ़ें : Wednesday Food Tips : बुधवार के दिन खांए ये 5 चीजें, तुंरत तेज होगी बुद्धि

तवा पनीर टोस्ट बनाने के लिए सामग्री (Tawa Paneer Toast Recipe)
ब्रेड
तेल
मक्खन
जीरा
प्याज (कटा हुआ)
टमाटर (कटे हुए)
शिमला मिर्च (कटी हुई)
पत्ता गोभी (कटी हुई)
शेजवान सॉस
लाल मिर्च सॉस
केचप
पाव भाजी मसाला
गरम मसाला
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
हरे प्याज का हरा भाग (कटा हुआ)
नमक
हरा धनिया
पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
चीज (कद्दूकस किया हुआ)

यह भी पढ़ें : Oats Tikki : नाश्ते में खाएंगे ओट्स टिक्की तो मजा आ जाएगा, जानिए बनाने की आसान विधि

ऐसे बनाएं तवा पनीर टोस्ट (Tawa Paneer Toast Recipe)
तवा पनीर टोस्ट बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें। फिर इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, शेजवान सॉस, लाल मिर्च सॉस, केचप, पाव भाजी मसाला, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हरे प्याज पत्ता और नमक डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर एक आलू मैशर का इस्तेमाल करते हुए सब कुछ एक साथ मैश करें और 2-3 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें ताजा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिलाएं, आंच बंद करें। अब ब्रेड पर बटर लगाएं और फिर इसपर मसाला लगाएं, इसके ऊपर पनीर के क्यूब्स लगाएं और फिर इसपर एक चुटकी पाव भाजी मसाला डालें। इसके बाद ब्रेड पर खूब सारा कद्दूकस किया हुआ चीज लगाएं। इसके बाद तले पर बटर डालें और इसे टोट्स को रखें, इसे ढक दें और चीज मेल्ट होने तक पकाएं। चीज पिघलने पर इसे तवे से उतार लें और फिर सर्व करें।