रैसिपीज

कद्दू की सब्जी पसंद नहीं तो अचार बनाकर खाएं, जानिए आसान विधि

कद्दू में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन इसकी सब्जी कई लोगों को बेहद नापसंद होती है।

less than 1 minute read
Jun 26, 2023
Pumpkin Pickle Recipe

Pumpkin Pickle : कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसको खाना कई लोग पसंद नहीं करते। ऐसे में यदि आप भी उन उन लोगों में शामिल हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। आपको बता दें कि कद्दू में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन इसकी सब्जी कई लोगों को बेहद नापसंद होती है। ऐसे में हेल्थ को कद्दू के फायदे पहुंचाने के लिए आप उसका अचार भी बनाकर भी खा सकते हैं। कद्दू के अचार (Pumpkin Pickle) की खासियत यह है कि इसके लिए आपको उसे कई दिन तक धूप दिखाने की भी जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं कद्दू का अचार बनाने की इंस्टेंट रेसिपी है।

कद्दू का अचार बनाने के लिए सामग्री (Pumpkin Pickle Ingredients)
300 ग्राम कद्दू
3 चम्मच सरसों के बीज
1 चम्मच हल्दी
2 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच कलौंजी
1 चम्मच सौंफ
1 कप सिरका
4 लाल मिर्च
1 कप सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक

कद्दू का अचार बनाने की विधि (Pumpkin Pickle Recipe)
कद्दू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू छिलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें कलौंजी, करी पत्ता और मेथी दाना डालकर तड़का लगाएं। जब सारी चीजें पक जाएं तो उसमें आधा कप सिरका डालें। इसके बाद कांच की बोतल में हल्दी पाउडरए कद्दू और तेल डालकर उसे बंद करके अच्छी तरह से हिलाते हुए मिलाएं। फिर अचार की बोतल में गरमा-गरम तड़का डाल दें। लो जी आपका टेस्टी कद्दू का अचार बनकर तैयार है।

Published on:
26 Jun 2023 12:01 pm
Also Read
View All
होर्मुज को खोलने के ऐलान के बाद भारत के लिए आई अच्छी खबर, ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर बढ़ाई समय सीमा

इस होली बनाएं बिना चीनी-मैदा की सुपर हेल्दी प्रोटीन गुजिया, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी 

Moong Dal Kachori Recipe: होली 2026 पर बनाएं 15 दिन तक कुरकुरी रहने वाली राजस्थानी कचौड़ी, मेहमान करेंगे जमकर तारीफ

अब न टूटेंगे और न ही काले पड़ेंगे चिप्स, होली 2026 पर यहां बताए गए सीक्रेट टिप्स को फॉलो कर बनाएं बाजार जैसे आलू के चिप्स

Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: इफ्तारी में यहां बताए गए तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और स्वादिष्ट फालूदा, रोजेदारों को आएगा पसंद