रीजनल गेम्स

Regional Games: अंतर महाविद्यालय पुरुष वालीबॉल स्पर्धा में विप्र महाविद्यालय ने जीता खिताब, नेताजी महाविद्यालय उपविजेता

सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालय पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय विजेता ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2023, 1:25 AM IST
cg news
Regional Games: अंतर महाविद्यालय पुरुष वालीबॉल स्पर्धा में विप्र महाविद्यालय ने जीता खिताब, नेताजी महाविद्यालय उपविजेता

रायपुर. सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालय पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता में विप्र महाविद्यालय विजेता ट्रॉफी जीतने में सफल रही। शा. आदर्श आत्मानंद विज्ञान महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विप्र महाविद्यालय ने नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन अभनपुर को 25-16, 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में नेताजी महाविद्यालय ने छत्तीसगढ़ महाविद्यालय को 25-23, 25-17 से और विप्र महाविद्यालय ने दुर्गा महाविद्यालय को 25-15, 25-12 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। विजेता और उपविजेता टीमों को वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी भगवान सिंह चंदेल, प्रभारी प्राचार्य डॉ. रश्मि शर्मा और वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी रुपेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया।

इसे भी पढ़ें...
हार के बावजूद छत्तीसगढ़ ब्लू फाइनल में

छत्तीसगढ़ पुरुष टी-20 कप

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुरुष टी-20 कप में शनिवार को मेजबान छत्तीसगढ़ ब्लू टीम अपने पांचवें और अंतिम लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मेजबान ब्लू टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पांचवें मैच में छत्तीसगढ़ ब्लू टीम को आंध्रप्रदेश ने 6 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में रविवार को अब आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ ब्लू के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, तीसरे-चौथे स्थान के मैच में मध्यप्रदेश व केरल के बीच भिड़ंत होगी।

Updated on:
8 Oct 2023, 1:25 AM IST
Published on: