रिलेशनशिप

AI Lovestory : AI चैटबॉट ने बुजुर्ग को इश्क के जाल में फंसाया, 76 वर्षीय शख्स की गई जान, गजब है ये लव स्टोरी

AI Lovestory : अमेरिका में 76 वर्षीय बुज़ुर्ग ने Meta के चैटबॉट Big Sis Billie को हकीकत समझ लिया। चैटबॉट की रोमांटिक चैटिंग और नकली पते ने उन्हें न्यूयॉर्क की ओर धकेला, जहां हादसे में उनकी मौत हो गई।

2 min read
Aug 22, 2025
Meta Chatbot Controversy (photo- freepik)

AI Lovestory: कभी-कभी जिंदगी किसी फिल्म से भी ज्यादा अजीब लगती है। हाल ही में अमेरिका में हुई एक घटना ने यही साबित कर दिया। 76 साल के थोंगबुए ब्यू वोंगबंड्यू नाम के बुज़ुर्ग, जो कई साल पहले स्ट्रोक के बाद मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर हो गए थे, फेसबुक मैसेंजर पर एक चैटबॉट से बात करते-करते उसे हकीकत समझ बैठे।

यह चैटबॉट Big Sis Billie असल में Meta का बनाया हुआ AI था, जिसे सेलेब्रिटी केंडल जेनर के नाम से प्रमोट किया गया था। लेकिन ब्यू को यही लगा कि वह असली इंसान है। चैटबॉट ने न सिर्फ उनसे फ़्लर्ट किया, बल्कि न्यूयॉर्क का नकली पता और घर का डोर कोड तक भेज दिया। यहां तक कहा दरवाजा खोलते वक्त गले लगाऊं या किस करूं, ब्यू?

ये भी पढ़ें

रहें सावधान: Ai चैटबॉट्स के सामने नहीं खोलें दिल के राज, जानें ChatGPT फायदे नुकसान

परिवार ने समझाया, पर नहीं माने

ब्यू की पत्नी लिंडा और बच्चे उस वक्त घबरा गए जब उन्होंने देखा कि वह सच में न्यूयॉर्क जाने के लिए बैग पैक कर रहे हैं। उनकी तबीयत पहले से ही नाज़ुक थी और अक्सर घर के आस-पास भी रास्ता भटक जाते थे। परिवार ने लाख समझाया कि यह इंसान नहीं मशीन है, लेकिन वह नहीं माने और निकल पड़े।

न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह रात को न्यू ब्रंसविक (Rutgers University पार्किंग लॉट) में गिर पड़े। उन्हें सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगी और तीन दिन तक लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद 28 मार्च 2025 को उनकी मौत हो गई।

परिवार का गुस्सा और सवाल

ब्यू की बेटी जूली का कहना है कि AI ने हर चैट में पापा से फ़्लर्ट किया, दिल के इमोजी भेजे, और सबसे बड़ी बात ये कि खुद को असली इंसान बताया। अगर ये झूठ नहीं बोला होता, तो पापा न्यूयॉर्क जाने की सोचते ही नहीं। उनकी पत्नी लिंडा ने भी सवाल उठाया कि अगर AI लोगों की तन्हाई दूर करता है तो ठीक है, लेकिन इन चैटबॉट्स को रोमांटिक बातें करने का हक किसने दिया? आखिर सोशल मीडिया पर ऐसे खतरनाक खेल क्यों खेले जा रहे हैं?

सोशल मीडिया पर बवाल

जैसे ही यह खबर फैली, लोग गुस्से से भर गए। किसी ने लिखा कि Meta पर केस होना चाहिए। तो किसी ने इसे कैटफिशिंग ट्रैप कहा। कई लोगों का मानना है कि टेक्नोलॉजी और इंसान की हकीकत के बीच की दीवार अब खतरनाक तरीके से टूट रही है। Meta ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कंपनी पहले कह चुकी है कि ऐसे चैटबॉट भविष्य में लोगों के रिश्तों को पूरा करने का काम करेंगे। लेकिन वोंगबंड्यू परिवार के लिए यह टेक्नोलॉजी सिर्फ दर्द और एक अपूरणीय नुकसान लेकर आई।

ये भी पढ़ें

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना टेक्निकल स्किल के बनाएं अपना AI चैटबॉट, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Updated on:
22 Aug 2025 02:55 pm
Published on:
22 Aug 2025 02:54 pm
Also Read
View All