AI फीचर के अलावा WhatsApp कई और बड़े अपडेट्स पर भी काम कर रहा है। जैसे जल्द ही यूजर्स अपना यूजरनेम बना सकेंगे, जिससे उन्हें हर किसी से अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही WhatsApp अब iPad पर भी उपलब्ध हो चुका है, जिससे Apple यूजर्स को बड़ा फायदा मिला है।