रिलेशनशिप

नंगे पांव रहने से होते हैं ढेर सारे फायदे, दिमाग तेज होता है, जानिए और भी बातें

बच्चों ने कूदने और संतुलन बनाने में बेहतर प्रदर्शन किया है जो यह दर्शाता है कि बचपन और किशोरावस्था में बुनियादी संतुलन का विकास लंबे समय तक नंगे पैर रहने से बेहतर होता है।

2 min read
Aug 13, 2018
lifestyle tips in hindi, lifestyle, health tips in hindi, relationship tips in hindi, health

हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि नंगे पांव रहने वाले बच्चों में कूदने और संतुलन बनाने की क्षमता उन बच्चों की अपेक्षा बेहतर होती है जो ज्यादा समय तक जूते पहने रहते हैं। यह खुलासा एक नए अध्ययन में हुआ है।

ये भी पढ़ें

सावन में छाया लहरिया, मोठड़ा ईयररिंग और धारीदार क्लच का फैशन

हालांकि ज्यादा समय तक जूते पहनने वाले मुख्य रूप से 11-14 आयुवर्ग के बच्चों ने परीक्षण के दौरान बेहतर परिणाम दिए। शोधकर्ताओं ने बताया कि पर्यावरण भी इस परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

दक्षिण अफ्रीका स्थित स्टेलनबोस्क विश्वविद्यालय के रेनल वेंटर ने कहा, ''हमने पाया कि बच्चों ने कूदने और संतुलन बनाने में बेहतर प्रदर्शन किया है जो यह दर्शाता है कि बचपन और किशोरावस्था में बुनियादी संतुलन का विकास लंबे समय तक नंगे पैर रहने से बेहतर होता है।''

जर्मनी स्थित जेना विश्वविद्यालय के एस्ट्रिड जेच ने कहा, ''नंगे पैर रहने से ज्यादा प्राकृतिक रहने का एहसास कराता है और पैरों में कुछ पहनकर चलने से पैरों के स्वास्थ्य और संचालन की प्रगति प्रभावित होती है।''

'फ्रंटियर्स इन पीडियाट्रिक्स' जर्नल में प्रकाशित शोध के लिए संतुलन, लंबी कूद और 20 मीटर दौड़ की गतिविधियों के लिए ग्रामीण दक्षिण अफ्रीका तथा उत्तरी जर्मनी के शहरी क्षेत्रों के 6-18 आयु वर्ग के 810 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

आदतन नंगे पैर चलने वाले प्रतिभागियों ने संतुलन और ऊंची कूद में आदतन जूते पहनकर चलने वाले प्रतिभागियों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

सोशल मीडिया के इस्तेमाल से बुजुर्ग रहते है स्वस्थ, फिट तथा एक्टिव
Published on:
13 Aug 2018 10:48 am
Also Read
View All