
Govinda Sunita Love Story: गोविंदा और सुनीता आहूजा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 1987 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 37 साल तक साथ बिताया और दो बच्चों के माता-पिता बने। हालांकि, हाल ही में उनकी तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बच्चों के साथ एक अलग अपार्टमेंट में रहती हैं, जबकि गोविंदा उसी गली में अपने बंगले में अकेले रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी लोगों के लिए हमेशा खास रही है। आइए जानते हैं, कैसे दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की प्रेम कहानी का एक दिलचस्प किस्सा है। सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहली बार गोविंदा को तब देखा था, जब उनकी बहन की शादी गोविंदा के मामा से हुई थी। उस वक्त सुनीता 9वीं कक्षा में थीं और गोविंदा बी.कॉम के अंतिम वर्ष में थे। उनके जीजा आनंद ने मजाक में कहा था कि गोविंदा इतने सीधे-सादे हैं कि कोई लड़की उन्हें इम्प्रेस नहीं कर सकती। सुनीता ने इस मजाक को चुनौती की तरह ले लिया और वहीं से उनकी कहानी शुरू हुई।
सुनीता के जीजा आनंद ने ही गोविंदा को उनकी पहली फिल्म तन बदन ऑफर की थी। उन्होंने सुनीता को भी लीड एक्ट्रेस बनने का मौका दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस रोल में बाद में खुशबू सुंदर को कास्ट किया गया। इसी दौरान सुनीता अक्सर फिल्म के सेट पर आती थीं, जिसके बाद सुनीता और गोविंदा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शादी से पहले सुनीता और गोविंदा ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1987 में शादी कर ली।
गोविंदा और सुनीता के बीच प्यार इतना गहरा था कि वे एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखा करते थे। सुनीता का भाई इन लेटर्स को गोविंदा तक पहुंचाने का काम किया करते थे। एक बार ऐसा हुआ गलती से लव लेटर गोविंदा की मां के हाथ लग गया, जिसमें सुनीता ने शादी का जिक्र किया था। इस चिट्ठी ने दोनों के रिश्ते का खुलासा कर दिया। हालांकि गोविंदा की मां को सुनीता पसंद थी, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी और दोनों की शादी तय हो गई।
गोविंदा और सुनीता ने तीन साल तक डेट किया और फिर 1987 में शादी कर ली। सुनीता ने कहा था, ''मैंने 18 साल की उम्र में शादी की और 19 की उम्र में मां बन गई।'' उसके बाद में अपने दोनों बच्चों को संभालने के काम करने लगी। उनके पहले बेटी का नाम नर्मदा और बेटा का नाम यशवर्धन हैं। अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रहा है।
शादी के इतने सालों बाद गोविंदा और सुनीता के बीच दूरियां बढ़ने की खबर तेजी से फैल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे काफी समय से अलग रह रहे थे, लेकिन इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। 25 फरवरी से उनकी तलाक की खबर सामने आ रही है, जिसने उनके चाहने वालों को चौंका दिया। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।