जिम्मेदारी के बोझ तले दबे पैरेंट्स के लिए स्मार्टफोन एप बेहद कारगर साबित हो सकते हैं बस, आप रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े एप्स डाउनलोड कर अपने मां-बाप की मदद करें।
मोबाइल क्रांति ने सूचना और संचार को न केवल सस्ता सरल व सुलभ बनाया है बल्कि समय की बचत का एक बड़ा माध्यम भी है। जिम्मेदारी के बोझ तले दबे पैरेंट्स के लिए स्मार्टफोन एप बेहद कारगर साबित हो सकते हैं बस, आप रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े एप्स डाउनलोड कर अपने मां-बाप की मदद करें।
आज तमाम उपयोगों में लाए जाने वाले एप्स न केवल घर बैठे खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराते हैं बल्कि होटल बुकिंग, रेल टिकट बुकिंग, हवाई टिकट बुकिंग, कपड़ों की खरीदारी, घर या जरूरी वस्तुओं की खरीदारी, सहित तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। जिम्मेदारी के बोझ तले दबे पैरेंट्स के लिए स्मार्टफोन एप बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए कुछ ऐसे एप्स पर नजर डालें, जो आपके पैरेंट्स की मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
ऐंटरटेनमैंट व स्पोर्ट्स आधारित ऐप्स
अगर आप के पेरैंट्स क्लासिकल गाने देखने व सुनने के शौकीन हैं तो उन के लिए तमाम ऐप्स उपलब्ध हैं। इस के अलावा वीडियो, फिल्म, गाने या अन्य जरूरी डाक्यूमैंट्री देखने के लिए यू ट्यूब्स का ऐप चलाने में सब से आसान माना गया है। इस के अलावा एमएस प्लेयर, सावन, बिग फ्लिक्स इत्यादि भी मनोरंजन उपलब्ध कराने का काम करते हैं।
वहीं अगर पेरैंट्स खेल की दुनिया में ज्यादा रुचि रखते हैं तो इस के लिए द स्कोर्ट ऐप कारगर साबित होगा। इस ऐप के सहारे फुटबौल, बास्केटबौल या अन्य खेल प्रतियोगिताओं के लाइव स्कोर व समाचार की जानकारी ली जा सकती है। अगर वे क्रिकेट के शौकीन हैं तो क्रिकवज नाम का ऐप क्रिकेट से जुड़ी जानकारी देने में मददगार साबित हो सकता है।
चैट व वीडियो कौलिंग आधारित ऐप्स
अगर आप पेरैंट्स से दूर रह कर पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं तो अपने पेरैंट्स से जुड़ाव के लिए उन के चैट आधारित ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। ये न केवल बातचीत को आसान बनाते हैं बल्कि आप के पेरैंट्स की गतिविधियों व लाइव वीडियो दिखाने में भी मददगार साबित होते हैं। लाइव चैटिंग के लिए कुछ प्रमुख ऐप्स में व्हाट्सऐप, लिंबज, वाइबर, लाइन, वी चैट गिने जाते हैं। इन ऐप्स के माध्यम से वीडियोचैटिंग के साथसाथ वीडियो कौलिंग की सुविधा भी निशुल्क मिलती है।
यात्रा टिकट के साथी ऐप्स
अगर आप के पेरैंट्स कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ये ऐप्स उन के लिए एक मार्गदर्शक का काम कर सकते हैं। यात्रा का प्रमुख साधन माना जाने वाला रेल ऐप डाउनलोड कर न केवल घर बैठे टिकट बुक किया जा सकता है बल्कि टे्रनों की स्थिति, गंतव्य इत्यादि की जानकारी भी ली जा सकती है। इस के अलावा हवाई यात्रा टिकट व अन्य तरह की सुविधाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
लोकेशन आधारित एप्स
कभी-कभी पैरेंट्स को किसी लॉन्ग टूर पर जाना पड़े तो उन्हें पता होना चाहिए कि कौन-से रास्ते का इस्तेमाल किया जाए, इसके लिए आप उनके फोन में लोकेशन आधारित एप्स लोड करें। इन में से कई एप्स जीपीएस सिस्टम से जुड़े होते हैं, जो चलने वाले स्थान से ले कर पहुंचने वाले स्थान की डिटेल डालने के बाद लोकेशन बताते रहते हैं और वॉयस मैप के माध्यम से भी जानकारी देते हैं।
शॉपिंग एप्स
इन एप्स की मदद से आप पैरेंट्स के लिए घर बैठे जरूरत का सामान मंगा सकते हैं, जिस से बाजार जाने से छुटकारा मिल जाता है। फ्लिपकार्ड, अमेजान, ओएलऐक्स जैसी तमाम कंपनियां एप्स के सहारे हर जरूरत का सामान होम डिलीवरी के माध्यम से मुहैया करवा रही हैं। पत्र-पत्रिकाएं व समाचार एप्स अगर पैरेंट्स पढऩे के शौकीन हैं तो उन के लिए न्यूज ऐप्स बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
स्मार्टफोन में ऐसे करे इंस्टॉल
आईटी विशेषज्ञ आनंद कुमार के अनुसार अपने या अपने पेरैंट्स के स्मार्टफोन में जरूरी ऐप्स डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का सहारा ले सकते हैं। यहां से आप की जरूरत के ज्यादातर ऐप्स फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्लेस्टोर में जा कर ऐप्स से जुड़े कुछ शब्द टाइप करने होते हैं इस के बाद जिस चीज की जरूरत है उन से जुडे तमाम ऐप्स की लिस्ट आ जाती है। इन में से आप अपनी जरूरत के ऐप पर उंगली रख कर डाउनलोडिंग औप्शन चुन सकते हैं। बस, देर किस बात की, आप भी अपने पेरैंट्स की जरूरत के ऐप्स डाउनलोड कर उन का सहयोग कर सकते हैं।