धर्म और अध्यात्म

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल का सुनहरा मौका! कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये असरदार उपाय, खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

Akshaya Tritiya Date 2026: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। “अक्षय” का अर्थ होता है, जो कभी खत्म न हो। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य, दान, जप और पूजा का फल जीवनभर मिलता रहता है।
2 min read
Apr 09, 2026
Akshay Tritiya 2026, Akshaya Tritiya
19 अप्रैल का सुनहरा मौका ये 5 उपाय दिलाएंगे धन और तरक्की|Freepik

Akshaya Tritiya Date 2026:अक्षय तृतीया 2026 इस बार 19 अप्रैल को आ रही है, जिसे बेहद शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और उपायों का फल कभी समाप्त नहीं होता। खासतौर पर कर्ज से परेशान लोगों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए कुछ आसान उपाय जीवन की आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यही वजह है कि इस दिन किए गए प्रयास न सिर्फ कर्ज मुक्ति दिलाते हैं, बल्कि धन, सुख और तरक्की के नए रास्ते भी खोलते हैं।

Akshaya Tritiya 2026 Date and Time: कब है अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त?

पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इसलिए 19 अप्रैल का दिन पूजा-पाठ और उपायों के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

Akshay Tritiya Ke Upay: कर्ज से छुटकारा पाने के असरदार उपाय

तिजोरी में रखें दक्षिणावर्ती शंख

इस दिन शुभ मुहूर्त में दक्षिणावर्ती शंख को तिजोरी में स्थापित करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह न केवल धन वृद्धि करता है, बल्कि आर्थिक परेशानियों को भी धीरे-धीरे कम करता है।

कुबेर देव के नाम का दीपक जलाएं

घर की उत्तर दिशा में चौमुखा दीपक जलाकर कुबेर देव का ध्यान करें। यह उपाय धन के नए स्रोत खोलने और पुराने कर्ज को खत्म करने में मददगार माना जाता है।

नमक खरीदने की परंपरा

अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदना शुभ संकेत माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मकता और समृद्धि लाता है।

दान-पुण्य का महत्व

जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और जीवन में सुख-शांति बढ़ाता है।

ऋणमोचन स्तोत्र का पाठ

108 बार ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का जाप करने से धीरे-धीरे कर्ज से राहत मिलने लगती है। यदि संभव हो तो हवन भी करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Akshaya Tritiya Mantra: लक्ष्मी कृपा के लिए करें ये मंत्र जाप

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद…” मंत्र का 108 बार जाप करने से धन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Updated on:
09 Apr 2026 12:27 pm
Published on:
09 Apr 2026 12:27 pm