8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृषभ में गोचर, बनेगा शक्तिशाली मालव्य राजयोग, इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया के शुभ दिन 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे आइए जानते हैं किन राशियों पर इस शुभ योग का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 08, 2026

shukra gochar 2026, venus transit 2026,

19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर शुक्र गोचर|Freepik

Akshaya Tritiya Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया के शुभ दिन 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश करना बेहद खास माना जाता है, जिससे शक्तिशाली मालव्य राजयोग (Malavya Rajyog Effect) का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार यह योग सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला होता है। इस प्रभावशाली राजयोग से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और उन्हें धन, करियर व रिश्तों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

Shukra Gochar in Taurus: अक्षय तृतीया 2026 पर शुक्र गोचर

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे शक्तिशाली मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग पंचमहापुरुष राजयोगों में से एक है, जो सुख, समृद्धि, वैभव और करियर में उन्नति का संकेत देता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह गोचर लग्न भाव में हो रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा। नए आय के स्रोत बन सकते हैं और करियर में भी प्रगति के संकेत हैं। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर 11वें भाव में होगा। इससे आय के नए अवसर बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम की सराहना होगी। परिवार और रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह गोचर नवम भाव में होगा, जो भाग्य का स्थान माना जाता है। इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, खासकर भाई-बहनों से।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर सप्तम भाव को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव में होगा। यह समय संतान से जुड़ी खुशखबरी ला सकता है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके ज्ञान की सराहना करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह गोचर चौथे भाव में होगा। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और मानसिक सुकून मिलेगा। माता की सेहत में भी सुधार संभव है।