Akshaya Tritiya April 2026 Mein Kab Hai: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है।इस दिन सोना खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लोग मानते हैं कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक बनता है।
Akshaya Tritiya April 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद पवित्र और शुभ तिथियों में से एक माना जाता है। यह पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जिसे कई जगह अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, जप-तप, पूजा और शुभ कार्यों का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है। यही वजह है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ सोना खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में अक्षय तृतीया कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और किस समय सोना खरीदना सबसे फलदायी माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोना भगवान सूर्य नारायण की ऊर्जा का प्रतीक है और इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से भी माना जाता है। इसलिए इस दिन सोना खरीदना जीवन में सकारात्मकता, वैभव और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। कई परिवारों में इस दिन सोना खरीदकर घर लाना पूरे वर्ष धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का सबसे उत्तम समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से घर में सुख, शांति और धन की कृपा बनी रहती है।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का पहला शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक माना गया है। इस दौरान किसी भी समय सोना, चांदी या आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाएगा। और दूसरा शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल को है।अगर आप 20 अप्रैल की सुबह सोना खरीदना चाहते हैं, तो सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे तक का समय बहुत अच्छा रहेगा।