धर्म और अध्यात्म

Diwali 2025: दीपावली से 7 दिन पहले शुभ राजयोग! पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये 24 घंटे अत्यंत शुभ, जानिए मुहूर्त और तिथि

Diwali 2025: दीपावली से 7 दिन पहले एक खास शुभ राजयोग बन रहा है, जो आपकी संपत्ति के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह राजयोग 14 और 15 अक्टूबर को बन रहा है, जिसमें पुष्य नक्षत्र का महा मुहूर्त होगा।
2 min read
Oct 13, 2025
Diwali 2025,Goddess Laxmi,Pushya Nakshatra 2025,Diwali shopping muhurat
Shubh Muhurat for property Diwali 2025|फोटो सोर्स – Freepik

Diwali 2025 Pushya Nakshatra: अगर आप भी दीपावली से पहले प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि दिवाली से 7 दिन पहले एक खास शुभ राजयोग बन रहा है, जो आपकी संपत्ति के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। यह राजयोग 14 और 15 अक्टूबर को बन रहा है, जिसमें पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2025) का महा मुहूर्त होगा। इस शुभ समय में संपत्ति खरीदने पर सिद्ध और साध्य योग का प्रभाव रहेगा, जो निवेश को फलदायक और सफल बनाता है।जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से शुभ मुहूर्त ।

कब रहेगा पुष्य नक्षत्र

डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर को दोपहर 11:54 बजे शुरू होगा और 15 अक्टूबर को दोपहर 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा। इन खास 24 घंटों को बेहद शुभ माना जा रहा है, जिसमें धन-संपत्ति, सुख-समृद्धि और व्यापारिक लाभ के योग प्रबल रहेंगे।

रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी?

यदि आप रियल एस्टेट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। डॉ. अनीष व्यास का कहना है कि इस समय किया गया निवेश लंबे समय तक स्थिर लाभ देता है।

पुष्य नक्षत्र में इनकी खरीदी स्थायी लाभ

  • अचल संपत्ति - मकान, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति।
  • चल संपत्ति - आभूषणों में सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम के आभूषण।
  • ऑटोमोबाइल (चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहन),
  • इलेक्ट्रिक दोपहिया-चार पहिया वाहन।
  • इलेक्ट्राॅनिक सामान में फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, माइक्रोवेव ओवन आदि।

व्यापारियों और निवेशकों के लिए भी खास मौका


यह समय व्यापार के बड़े सौदों के लिए भी अनुकूल है। किसी नई डील, पार्टनरशिप या ब्रांच विस्तार की योजना को क्रियान्वित करने के लिए यह दिन सर्वोत्तम साबित हो सकता है। इस दौरान किया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश, भविष्य में सफलता और मुनाफा दिला सकता है।

शेयर बाजार में गिरावट की संभावना


ग्रहों की स्थिति यह भी संकेत दे रही है कि शेयर बाजार में अस्थिरता या हल्की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, ऐसे समय में किया गया निवेश आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Published on:
13 Oct 2025 11:32 am