धर्म और अध्यात्म

Chaitra Navratri 2026 Date: 18, 19 या 20 मार्च, जानिए चैत्र नवरात्रि 2026 कब से हो रही है शुरू

Chaitra Navratri 2026 Date: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र पर्वों में से एक मानी जाती है।इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करते हैं।हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में सवाल है कि चैत्र नवरात्रि 2026 आखिर 18, 19 या 20 मार्च में से किस दिन से शुरू होगी।

2 min read
Mar 05, 2026
chaitra navratri 2026 kalash sthapana muhurat| फोटो सोर्स- Freepik

Chaitra Navratri 2026 Date:चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो मां दुर्गा की आराधना और शक्ति उपासना का विशेष समय माना जाता है। हर वर्ष यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है, जिसके साथ ही व्रत, पूजा-पाठ और देवी भक्ति का क्रम शुरू हो जाता है।इन नौ दिनों में श्रद्धालु उपवास रखते हैं, मां दुर्गा को अलग-अलग प्रकार के भोग अर्पित करते हैं और घर-घर में देवी का स्वागत किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत किस दिन से हो रही है और घटस्थापना का शुभ समय क्या रहेगा।

ये भी पढ़ें

Shukra Gochar : 25 मार्च तक शुक्र का गोचर लाएगा इन 3 राशियों के लिए धन की बौछार

Chaitra Navratri 2026 Kab Se Hai: चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि


पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिंदू धर्म में किसी भी पर्व या व्रत की शुरुआत उदया तिथि के आधार पर मानी जाती है। इसलिए वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से ही माना जाएगा।नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति के लिए बेहद खास होते हैं। इस दौरान भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि का समापन 27 मार्च 2026 को राम नवमी के दिन होगा, जिसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। इसे नवरात्रि पूजा की शुरुआत माना जाता है। वर्ष 2026 में घटस्थापना के लिए पहला शुभ समय सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक रहेगा।अगर किसी कारण से इस समय पूजा करना संभव न हो, तो अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है। यह मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। इस समय किए गए धार्मिक कार्यों को अत्यंत शुभ माना जाता है।

Chaitra Navratri Puja Vidhi: नवरात्रि पूजा विधि

  • नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थान को अच्छी तरह साफ-सफाई कर पवित्र बनाएं।
  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • चौकी के पास मिट्टी के पात्र में जौ बोएं, जिसे समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
  • एक कलश में जल भरें और उसमें सिक्का, सुपारी और अक्षत डालें।
  • कलश के ऊपर नारियल रखें और आम या अशोक के पत्तों से सजाएं।
  • इस कलश को देवी की चौकी के पास विधिपूर्वक स्थापित करें।
  • पास में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें।
  • पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा, आरती और भजन-कीर्तन करें।
  • मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें

Chandra Grahan 2026: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय और राशियों पर असर, क्या भारत में दिखेगा?

Also Read
View All

अगली खबर