धर्म और अध्यात्म

Chandra Shani Yog Effects : चंद्र-शनि समसप्तक योग से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Chandra Shani Yog Effects, Samasaptak Yog Kya Hai : 31 मार्च 2026 को चंद्रमा और शनि आमने-सामने आकर समसप्तक योग और विष योग बना रहे हैं। जानें मेष, सिंह और तुला राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

2 min read
Mar 31, 2026
Chandra Shani Yog Effects : 31 मार्च 2026 को चंद्रमा और शनि आमने-सामने आकर समसप्तक योग और विष योग बना रहे हैं। (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Chandra Shani Yog Effects, Samasaptak Yog effects : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल कभी खुशियां लाती है, तो कभी बड़ी चुनौतियां। 31 मार्च 2026 की रात एक ऐसी ही खगोलीय घटना होने जा रही है, जो ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल मचा रही है। चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शनि देव पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं।

जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के ठीक सामने आते हैं, तो समसप्तक योग (Samasaptak Yog) का निर्माण होता है। इतना ही नहीं, चंद्रमा और शनि की यह स्थिति विष योग जैसा घातक प्रभाव भी पैदा करती है। आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिन किन राशियों के लिए अग्निपरीक्षा जैसे होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 1 April 2026 : आज का राशिफल 1 अप्रैल : नए महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ या अशुभ? जानें अभी

मेष राशि | Mesh Rashi

इस समय मेष राशि वालों को दुश्मनों से ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। ऑफिस में या काम की जगह पर किसी के साथ झगड़ा या साजिश का डर है सीनियर्स आपकी इज्जत पर सवाल उठा सकते हैं या शिकायत कर सकते हैं। बोलते वक्त भी गलती हो सकती है, तो सोच-समझकर जवाब दें। जॉब ढूंढ रहे लोगों को थोड़ा और संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं। अगर मन परेशान है, तो हनुमान चालीसा पढ़ें इससे राहत मिलेगी।

सिंह राशि | Singh rashi

आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। यानी पैसे का नुकसान या रकम अटक सकती है, इसलिए तुरंत कोई पैसों से जुड़ा फैसला ना लेंपूरा सोचकर कदम उठाएं। जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, और दिमाग पर दबाव भी ज्यादा होगा। बिजनेस शुरू करने या कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो अभी रुकना बेहतर रहेगा। माता-पिता से भी मतभेद हो सकता है। भगवान विष्णु की पूजा इस दौरान आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि | Tula rashi

अजनबी या बाहरी इंसान की वजह से पैसे का नुकसान हो सकता है, तो आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। हेल्थ भी आपको परेशान करेगी पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। ऐसे में इलाज के लिए अपनी सेविंग्स खर्च करनी पड़ सकती है। तला-भुना खाने से बचें, वरना तबियत बिगड़ सकती है। पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, खासकर स्टूडेंट्स के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। योग और मेडिटेशन से फायदा होगा। भगवान शिव की पूजा इस समय आपके लिए अच्छा उपाय साबित हो सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर किस शुभ महूर्त पर करें पूजा ताकि मिल सके मनवांछित फल

Published on:
31 Mar 2026 05:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर