धर्म और अध्यात्म

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी ग्यारस पर वृषभ राशि के जातक चावल चीनी करें दान, जानिए 12 राशियों के हिसाब से दान की चीजें

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र तिथि है।श्रीहरि के आशीर्वाद से आपकी किस्मत बदल सकती है और आप जीवन में नकारात्मकता से उबरकर सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं।
2 min read
Oct 27, 2025
Devuthani Ekadashi 2025 , Devuthani Ekadashi ,donations according to zodiac
Best donation for Devuthani Ekadashi|फोटो सोर्स - Freepik

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र तिथि है। यह तिथि विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जानी जाती है। इस दिन विशेष रूप से पूजा, उपवास और दान का महत्व होता है।श्रीहरि के आशीर्वाद से आपकी किस्मत बदल सकती है और आप जीवन में नकारात्मकता से उबरकर सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। जानिए यहां देवउठनी एकादशी के दिन किस राशि को क्या दान करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी तिथि (Devuthani Ekadashi Date And Time)

इस साल देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9:11 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे तक रहेगी। इसी दिन चातुर्मास का समापन होगा और शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से होगी

देवउठनी एकादशी पर राशि अनुसार दान के उपाय

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु का ध्यान करते हुए लाल मिठाई और मसूर की दाल जरूरतमंदों में दान करनी चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-संपन्नता बनी रहती है और जीवन में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों को इस दिन घी, दूध, दही, चावल और चीनी का दान करना अत्यंत शुभ होता है। इससे भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के लोगों को देवउठनी एकादशी के अवसर पर हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। इससे परिवार में शांति बनी रहती है और स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।

कर्क राशि


कर्क राशि के जातक इस पावन दिन पर साफ-सुथरे वस्त्र जरूरतमंदों में दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों को गेहूं, मूंग दाल, गुड़ और मांगलिक सामग्री का दान करना चाहिए। इससे जीवन में रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा सदा बनी रहती है।

कन्या राशि


कन्या राशि के लोगों को हर रंग के कपड़े दान करने चाहिए। महिलाएं विशेष रूप से हर रंग की साड़ी दान करें। इससे जीवन में खुशहाली और मानसिक संतोष प्राप्त होता है।

तुला राशि


तुला राशि के जातक देवउठनी एकादशी के दिन जरूरतमंदों को चावल, तिल और दान-पुण्य से संबंधित वस्तुएं दें। इससे भाग्य में वृद्धि होती है और भगवान श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन लाल कपड़े दान करना शुभ रहता है। इससे जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं और विष्णुजी की कृपा से सफलता प्राप्त होती है।

धनु राशि


धनु राशि के जातकों को केसर युक्त दूध का सेवन करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसका दान करना चाहिए। इससे जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

मकर राशि


मकर राशि के जातक यदि इस दिन धन का या श्रम का दान करें तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से कार्यों में सफलता और स्थिरता बनी रहती है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों को देवउठनी एकादशी पर गर्म कपड़े जैसे कंबल, स्वेटर या चादर जरूरतमंदों में बांटने चाहिए। इससे जीवन में सौभाग्य और दैवी कृपा बढ़ती है।

मीन राशि


मीन राशि के जातकों को पीले रंग के कपड़े, केले, केसर और चने की दाल का दान करना चाहिए। यह दान भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इससे जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता आती है।

Updated on:
27 Oct 2025 04:06 pm
Published on:
27 Oct 2025 04:06 pm