धर्म और अध्यात्म

Vishnu Sahasranama: जया एकादशी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ, हर काम में मिलेगी सफलता

Vishnu Sahasranama on Jaya Ekadashi : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भक्तों को बहुत शुभ फल मिलते हैं। खासकर जब एकादशी के दिन व्रत रखते हैं और सही तरीके से पाठ करते हैं, तो पुण्य में भी बढ़ोतरी होती है। 29 जनवरी को माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे जया एकादशी […]

2 min read
Jan 26, 2026
Vishnu Sahasranama : जया एकादशी पर विष्णु सहस्रनाम पाठ: बदल देगा आपकी किस्मत

Vishnu Sahasranama on Jaya Ekadashi : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भक्तों को बहुत शुभ फल मिलते हैं। खासकर जब एकादशी के दिन व्रत रखते हैं और सही तरीके से पाठ करते हैं, तो पुण्य में भी बढ़ोतरी होती है। 29 जनवरी को माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे जया एकादशी कहते हैं। इस दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से हर काम में सफलता मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी बरसता है। चलिए, जानते हैं कैसे करना है विष्णु सहस्रनाम का पाठ।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 27 January: इन 7 राशियों पर बरसेगा धन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें आज का भविष्यफल

कैसे करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ | Vishnu Sahasranama Path

वैसे तो आप रोज़ भी विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं, लेकिन अगर वक्त नहीं मिलता तो महीने की दोनों एकादशी पर भी पाठ करेंगे तो आपको अच्छे फल मिलेंगे। व्रत रखने वाले और जो व्रत नहीं रख सकते, दोनों ही पाठ कर सकते हैं।

सबसे शुभ समय है सूर्योदय के वक्त। तो कोशिश करें कि सूरज निकलने से पहले उठें, स्नान करें, और पूजा की जगह साफ-सुथरी रखें। पूजा स्थल पर धूप और दीप जलाएं। अगर आपके पास वक्त है, तो पीले कपड़े पहनें। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है।

पाठ शुरू करने से पहले एक जल से भरा कलश पास में रखें और भगवान विष्णु को फूल चढ़ाएं। फिर पूरे ध्यान और सही उच्चारण के साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ शुरू करें। अगर सही उच्चारण में थोड़ा झिझक महसूस हो, तो कुछ दिन पहले से अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

पाठ पूरा हो जाने पर भगवान विष्णु को गुड़, लड्डू या पीली मिठाई का भोग लगाएं और बाद में प्रसाद सबमें बांट दें।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के लाभ

इस पाठ से आपको ताकत, बुद्धि और ज्ञान मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु के अलावा आपको देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद भी मिलता है। मन से तनाव कम होता है, करियर और पैसे से जुड़ी परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होती हैं। इस पाठ का असर आप अपने आसपास महसूस कर सकते हैं। नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 27 जनवरी 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से धन लाभ, पदोन्नति, प्रेम और ट्रांसफर के योग

Updated on:
26 Jan 2026 05:06 pm
Published on:
26 Jan 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर