
Karwa Chauth 2025 Kab Hai: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं और विधिवत पूजा करती हैं। मान्यता है कि यह व्रत नारी के अखंड सौभाग्य का प्रतीक है और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और शांति बनाए रखने में सहायक होता है।
अगर पति-पत्नी के रिश्ते में किसी प्रकार की बाधा या तनाव हो, तो करवा चौथ का व्रत करने से सकारात्मक फल मिलते हैं। ऐसे में इस वर्ष करवा चौथ कब है, व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ? आइए जानें इस बार व्रत की सही तारीख और चंद्रोदय का समय।
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2025 में यह तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी।
चूंकि चतुर्थी तिथि का अधिकांश भाग 10 अक्टूबर को रहेगा और चंद्र दर्शन भी इसी दिन रात को 8:13 बजे होगा, इसलिए करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
करवा चौथ पर पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं संपूर्ण दिन निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को शुभ समय में पूजा करती हैं।
इस समयावधि में चौथ माता की पूजा करके चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।