धर्म और अध्यात्म

व्रत, पूजा और नियमों का पालन करके Kartik Month 2025 को धार्मिक रूप से कैसे फलदायी बनाया जा सकता है?

Kartik Month 2025: वर्ष 2025 में कार्तिक माह का शुभ आरंभ 8 अक्टूबर से होकर 5 नवम्बर तक रहेगा। यह समय अध्यात्म, साधना और पुण्य संचय के लिए उत्तम अवसर प्रदान करता है।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
kartik month 2025,Vrat,Kartik Month Rituals,Kartik Month Vrat,
Kartik Month Rituals|फोटो सोर्स – Grok

Kartik Month 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह मास आस्था, तप, भक्ति और नियमों का संगम होता है। वर्ष 2025 में कार्तिक माह का शुभ आरंभ 8 अक्टूबर से होकर 5 नवम्बर तक रहेगा। यह समय अध्यात्म, साधना और पुण्य संचय के लिए उत्तम अवसर प्रदान करता है।

मान्यता है कि कार्तिक महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण, शिव, तुलसी माता और लक्ष्मी देवी की पूजा करने से व्यक्ति को असीम पुण्य, शांति, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।ऐसे में व्रत, पूजा और धार्मिक नियमों का पालन सही तरीके से करने से पुण्य और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।

कार्तिक मास का महत्व


हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। यह मास न केवल व्रत और पूजा का समय होता है, बल्कि आत्मशुद्धि और संयम का भी प्रतीक माना गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर-जोधपुर) के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु, लक्ष्मी माता, श्रीकृष्ण, गणेश जी, कार्तिकेय स्वामी, धनवंतरि देव, सूर्य देव, गोवर्धन पर्वत और छठी मैया की आराधना विशेष फलदायी मानी गई है।

Kartika Purnima पर ये शुभ मंत्र

  • ॐ विष्णवे नम:
  • 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।'
  • ॐ चं चंद्रमस्यै नम:
  • ॐ सों सोमाय नमः।
  • 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:'।

कार्तिक मास 2025 को धार्मिक रूप से फलदायी बनाने के उपाय

  • भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना
  • लक्ष्मी माता का आह्वान करें
  • तुलसी पूजन और दीपदान
  • गंगा स्नान या पवित्र नदी में स्नान
  • व्रत और उपवास का पालन करें
  • संयमित आचरण अपनाएं

व्रत और उपवास का पालन करें

  • सोमवारी, एकादशी, तुलसी विवाह, पूर्णिमा जैसे पर्वों पर व्रत रखें।
  • सात्विक भोजन लें और तामसिक चीजों से बचें।
  • व्रत के समय ध्यान और जप को जीवन का हिस्सा बनाएं।
Updated on:
06 Oct 2025 03:58 pm
Published on:
06 Oct 2025 03:58 pm