धर्म और अध्यात्म

Planetary Positions In january 2022- जानें साल के पहले महीने में कब कौन से ग्रह बदलेंगे राशि

Rashi Parivartan List : जनवरी 2022 में ये चार ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानें क्या होगा असर
4 min read
Jan 10, 2022
January 2022 planet change
January 2022 grah gochar list

Rashi Parivartan List Calendar jan.2022 : ग्रहों में लगातार बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में साल 2022 के पहले महीने यानि जनवरी 2022 सभी 12 राशियों के जातकों के लिए काफी कुछ खास लाता दिख रहा है, दरअसल इस माह में 4 प्रमुख अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ग्रहों के इस बदलाव में जहां कुछ ग्रह राशि परिर्वतन करेंगे तो वहीं कुछ अपनी चाल में बदलाव लाएंगे यानि कोई वक्री तो कोई मार्गी हो जाएगा।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जिसके फलस्वरूप उसके लिए शुभ-अशुभ की स्थिति का निर्माण होता है।

दरअसल जनवरी 2022 में जहां सूर्य, मंगल राशि परिवर्तन करेंगें। तो वहीं बुध व शुक्र अपनी चाल में बदलाव लाएंगे। इस माह जहां सूर्य देव भी 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को दोपहर 02:43 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं सूर्य के इस परिवर्तन के ठीक दो दिन बाद यानि रविवार, 16 जनवरी 2022, को मंगल शाम 04:50 बजे धनु राशि में गोचर कर जाएंगे।

वहीं पंडित शुक्ला के अनुसार इसी माह बुध शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 के दिन मकर राशि में वक्री हो जाएंगे। जबकि शनिवार, 29 जनवरी को 2022 को शुक्र मार्गी हो जाएंगे। चलिए अब जानते हैं कि जनवरी 2022 में कौन-कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल और उनका क्या होगा राशियों पर असर?

1. सूर्य का मकर राशि में गोचर
सूर्य देव शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 को धनु राशि से निकलकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां यह रविवार,13 फरवरी 2022 को सुबह 03बजकर 41 मिनट तक रहेंगे। सूर्य ग्रह का यह गोचर मकर संक्रांति कहलाता है, वहीं इस बार ये परिवर्तन दोपहर में होने के चलते उदया तिथि के तहत यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। मकर राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐसे में आपको अहंकार से बचना होगा।

2. बुध की वक्री चाल
सूर्य देव के राशि परिवर्तन के दिन ही यानि शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 को ही शाम 05 बजकर 10 मिनट पर मकर राशि में बुध वक्री हो जाएंगे और फिर शुक्रवार,4 फरवरी 2022, को सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर अपनी वक्री चाल समाप्त करके पुन: मार्गी हो जाएंगे। बुध ग्रह मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, संचार व गणित का कारक माना गया है। वहीं बुध की इस वक्री चाल का सबसे अधिक असर मकर राशि के जातकों पर पड़ता दिख रहा है।

3. मंगल का धनु राशि में गोचर
सूर्य के राशि परिवर्तन के ठीक दो दिन बाद यानि शनिवार,16 जनवरी 2022 को शाम 04 बजकर 50 मिनट पर मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद मंगल इस राशि में शनिवार, 26 फरवरी 2022 को शाम 04 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में पराक्रम, जोश आदि का कारक माना गया है। ऐसे में मंगल अपने इस परिवर्तन में सबसे अधिक धनु राशि वालों को ही प्रभावित करेंगे, जिसके चलते धनु राशि के जातकों इस समय अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखना होगा।

4. शुक्र की मार्गी चाल
भाग्य के कारक व भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह धनु राशि में शनिवार, 29 जनवरी को 2022 को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद शुक्र 41 दिनों तक मार्गी अवस्था में रहेंगे।

इन राशियों वालों के लिए विशेष रहेगा जनवरी 2022
पं. शुक्ला के अनुसार जनवारी में जिस तरह ग्रहों की दशा व दिशा का निर्माण हो रहा है, उसकी गणना से जो परिणाम सामने आते दिख रहे हैं उसके अनुसार जनवरी 2022 कई सौगातों के साथ मेष राशि वालों को खास परिणाम देता दिख रहा है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में तरक्की की उम्मीद के साथ यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए भी काफी बढ़िया रह सकता है। इसके अलावा उम्मीदों को पूरा करने के अलावा कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां पक्ष्र में लाने के बीच यह जनवरी 2022 का महीना सिंह और कन्या राशिवालों के लिए भी अच्छा रहेगा।