ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि जब भी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव समस्त 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ऐसे में जहां वर्ष 2022 के राजा शनिदेव रहने वाले हैं, वहीं 2022 में शनि ढाई साल बाद अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार 29 अप्रैल को शनि ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगा।
शनि के इस गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर ही पड़ेगा, वहीं इसके अलावा मकर, मीन, कर्क और वृश्चिक राशियों पर भी शनि के इस गोचर का विशेष प्रभाव पड़ता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि शनि के राशि परिवर्तन का इन 5 राशियों पर क्रमश: क्या-क्या प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुंभ वालों पर शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा, ज्योतिष में इस चरण को सबसे अधिक कष्टदायी माना जाता है क्योंकि इस दौरान शनि साढ़ेसाती अपने चरम पर होती है।

दरअसल शनि के पहले चरण में इसका प्रभाव व्यक्ति के सिर पर,दूसरे चरण में पेट पर व तीसरे चरण में शनि का प्रभाव पैरों पर माना गया है।
कुंभ राशि में दूसरे चरण के प्रभाव के तहत इस समय जातक को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अपनों से धोखा मिलने की संभावना के बीच और इस अवधि में किसी का सहयोग मिलता नहीं दिख रहा है। इस समय अपमान होने की स्थिति के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लगी रह सकती हैं।
वहीं दुर्घटना में चोट लगने के आसार भी बन सकते हैं, इसके साथ ही बार-बार धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर इस चरण में सारे कष्ट प्राप्त हो सकते हैं, परंतु यदि शनि आपकी कुंडली में शुभ हैं तो इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि के अलावा शनि का राशि परिवर्तन मकर और मीन राशि वालों को भी खास प्रभावित करेगा। जिसके चलते मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा, तो वहीं मीन राशि के जातकों पर इसका पहला चरण शुरु हो जाएगा। जबकि धनु वालों को शनि की इस महादशा इस दौरान से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस दौरान कर्क और वृश्चिक राशि के लोग शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगे, जबकि मिथुन और तुला वाले इससे मुक्त हो जाएंगे।

ज्ञात हो कि शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। इसमें पहले चरण में शनि शारीरिक और आर्थिक कष्ट देते हैं। तो वहीं दूसरे चरण में शारीरिक, आर्थिक के साथ-साथ मानसिक कष्टों का सामना भी करना पड़ता है। जबकि तीसरे चरण में शनि अपनी गलती सुधारने का मौका देते हैं। इस चरण में शनि व्यक्ति को सही मार्ग पर आने के लिए प्रेरित करते हैं।
इन राशि वालों के लिए शुरु होगा शुभ समय
ज्योतिष के जानकार एसके उपाध्याय के अनुसार एक ओर जहां 29 अप्रैल 2022 को शनि के परिवर्तन से 5 राशि वालों के लिए सतर्क रहने का समय शुरु होगा तो वहीं 4 राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होता दिख रहा है।
1. वृषभ राशि: शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शानदार साबित होता दिख रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस समय आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। साथ ही आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में बेहद ही सकारात्मक परिणामों के बीच बीते समय में किए गए प्रयासों का आपको शुभ फल मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन आपको लाभ देगा, साथ ही मनचाही नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होते दिख रहे हैं।
2. सिंह राशि: शनि का गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी शुभता लाता दिख रहा है। सिहं राशि के जातकों जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें को इस समय लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान अपनी मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलने के साथ ही इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है।

3. कन्या राशि: शनि का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लाता दिख रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इस समय आप हर चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे। साथ ही ये अवधि नौकरी करने वाले जातकों के लिए काफी अनुकूल साबित होती दिख रही है। इस दौश्रान आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में बदलाव के संकेत के बीच आर्थिक लिहाज से भी ये अवधि काफी अनुकूल रह सकती है।
Must Read- Happy New Year 2022- एक उपाय जो सालभर आपको दिलाएगा प्रसिद्धि और उन्नति!
4. धनु राशि: धनु राशि वालों को इस समय आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ौतरी की संभावना के बीच आप धन को बचाने में सक्षम रह सकते हैं। वहीं यदि आप इस समय संपत्ति में निवेश करने की सोचते हैं, तो आपको इसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इस समयावधि में आपको किसी प्रकार का आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है।