
Shani 2022 effects -Shani Rashi Parivartan 2022
Shani Rashi Parivartan 2022 : चंद दिनों में शुरु होने जा रहे नए साल 2022 में न्याय के देवता शनि अपना नया खेल शुरु करने जा रहे हैं। एक और जहां इस बार साल 2022 की शुरुआत ही उस दिन यानि शनिवार से हो रही है, जिसके कारक देव ही शनि महाराज हैं। वहीं इस साल हिंदू नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2079 की शुरुआत भी शनिदेव के दिन शनिवार से ही होगी। ऐसे में इस पूरे साल के राजा शनिदेव ही रहेंगे।
ज्योतिष के जानकार पंडित एससी उपाध्याय के अनुसार जहां एक ओर इस बार 2022 के पहले दिन यानि 1 जनवरी को शनिवार का दिन है, वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानि इस बार हिंदू नवसंत्सर 2079 का प्रारंभ भी शनिवार (02 अप्रैल 2022) से ही हो रही है। ऐसे में इस साल के राजा स्वयं शनि देवता ही होंगे।
शनि गोचर 2022 तिथि:
ग्रह : राशि से : राशि में : तिथि : दिन
शनि : मकर : कुंभ : 29 अप्रैल : शुक्रवार
शनि : कुंभ : मकर : 12 जुलाई : मंगलवार
: शनि 05 जून 2022 को मकर राशि में वक्री चाल से चलने लगेंगे।
: शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे।
: शनि 28 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में रहेंगे।
ऐसे में 28 अप्रैल 2022 तक मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी।
: फिर 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करे जाएंगे।
: शनि फिर 11 जुलाई तक कुंभ राशि में रहेंगे।
ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या आ जाएगी। शनि के कुंभ राशि में जानें की वजह से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी वहीं तुला और मिथुन राशि वालों को भी शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी।
: 12 जुलाई 2022 में शनि वक्री चाल चलते हुए एक बार फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 की सुबह तक रहेंगे।
: 17 जनवरी 2023 को ही शनि फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में ये 29 मार्च 2025 तक रहने के पश्चात मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
ऐसे समझें शनि का प्रभाव
ज्योतिष में शनि के स्वामित्व वाली दो राशियां क्रमश: मकर और कुंभ हैं। इन दोनों राशियों के संबंध में माना जाता है कि ये प्रतिनिधित्व करती हैं शनि के लक्षणों का... जैसे परिपक्वता, व्यावहारिकता और कर्तव्यनिष्ठा। इसके अतिरिक्त शनि को दैत्यगुरु शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में उच्च का माना गया है। इन राशियों पर शनि का प्रभाव तुलनात्मक रूप से सकारात्मक माना जाता है।
जानें क्या होगा 2022 में शनि का असर
साल 2022 में शनि की चाल कुछ राशियों को राहत प्रदान करेगी तो वहीं कुछ के लिए समस्या बढ़ाती भी दिख रही है। दरअसल वर्तमान में शनि की ढैय्या तुला और मिथुन राशि पर चल रही है, वहीं शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर व कुंभ पर है। ऐसे में 2022 में शनि की चाल के दौरान अप्रैल 2022 के अंत में मिथुन, तुला राशि को ढैय्या से और धनु राशि को शनि की साढ़े साती से राहत मिल जाएगी।
शनि की साल 2022 की चाल के तहत इस दौरान मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इसी साल वृश्चिक व कर्क राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन तीनों राशियों को विशेष सावधानी रखनी होंगी।
शनि की कृपा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि की कृपा पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
ऐसे मिलती है शनि की कृपा...
: सत्य बोलने और अनुशासित रहने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा रहती है।
: कमजोर और निर्बल लोगों की सेवा करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा रहती है।
: अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा रहती है।
: फलदार और लम्बी अवधि तक रहने वाले पेड़ लगाने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा रहती है।
: भगवान शिव की या कृष्ण की नियम पूर्वक उपासना करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा रहती है।
ऐसे बचें शनि के दुष्प्रभावों से
ज्योतिष के जानकार पंडित उपाध्याय के अनुसार यदि शनि आप पर अशुभ प्रभाव देते हैं तो इससे से बचने के लिए प्रति दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। जिससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
वहीं इसके अलावा इस दौरान दुष्प्रभावों से बचने के लिए आप भैरव की उपासना भी कर सकते हैं।
जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए, उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हनुमान जी के भक्तों पर किसी भी तरह का बुरा साया या प्रभाव नहीं पड़ता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार शनिदेव ने हनुमान जी को वचन दिया है कि आपके भक्तों पर मेरा बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं शनि के 2022 का राजा होना मकर व कुंभ की शक्तियों में बढ़ौतरी करता दिख रहा है। इस साल के राजा होने व न्याय के देव होने के कारण साल 2022-23 में देश की न्याय प्रक्रिया में मजबूत आने के साथ ही गति भी आती दिख रही है।
वहीं इसके अलावा इस दौरान (साल 2022-23) राजा होने के चलते शनि देव सभी राशियों के साथ न्याय भी करेंगे। वहीं न्याय के देवता होने के चलते दंड के विधान के तहत इस पूरे साल शनि जहां कुछ राशिवालों को उनके कर्म के अनुसार दंड देंगे। वहीं शुभ कार्य करने वालों को इसका उचित पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
इन्हें सजा देंगे शनि और उनका असर : बुरे कर्मों का देंगे दंड
: शनि देव निंदनीय कर्म होने पर दुर्भाग्य देते हैं।
: शनि देव बुरे कर्मों पर कंगाल बना देते हैं।
: बुरे कर्म करने वालों का शनि देव विवेक खत्म कर देते हैं।
: शनि के दुष्प्रभाव में व्यक्ति की निर्णय शक्ति काम नहीं करती।
: शनि की टेढ़ी नजर से असफलता प्रदान करती है।
: शनि की टेढ़ी नजर होने पर व्यक्ति में चिड़चिड़ापन बना रहता है।
इन पर बरसाएंगे कृपा : अच्छे कर्म दिलाएंगे शनि कृपा
: अच्छे कर्म वालों का शनिदेव भाग्योदय करते हैं।
: शुभ कर्म वालों की धन-सम्पत्ति का शनिदेव सदुपयोग कराते हैं।
: गृहस्थ जीवन को शनिदेव सुखद बनाते हैं।
: शनिदेव धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देकर व्यक्ति की तपस्या को बढ़ाते हैं।
Updated on:
18 Dec 2021 03:15 pm
Published on:
18 Dec 2021 03:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
