धर्म और अध्यात्म

Ram Navami 2026: राम जन्म का पावन पर्व कब है? नोट करें पूजा विधि, व्रत और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026 Date: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक माने जाते हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भक्तों […]
2 min read
Mar 06, 2026
Shri Ram Navami puja timing, Shri Ram Janmotsav,
Ram Navami 2026 Puja muhurat|फोटो सोर्स: Freepik

Ram Navami 2026 Date: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक माने जाते हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भक्तों के लिए विशेष आस्था और भक्ति का अवसर होता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है तथा श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान राम से सुख-समृद्धि और जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने की प्रार्थना करते हैं।आइए जानते हैं राम नवमी 2026 की सही तिथि, पूजा विधि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Ram Navami 2026 Date: राम नवमी 2026 की सही तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।इसी कारण कुछ लोग 26 मार्च को राम नवमी मनाएंगे। वहीं वैष्णव परंपरा में उदय तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए कई स्थानों पर यह पर्व 27 मार्च 2026 को भी मनाया जाएगा।

Ram navami 2026 Muhurat: राम नवमी 2026 का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए राम नवमी पर इसी समय पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है। साल 2026 में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करने से विशेष पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।

Ram Navami 2026 Puja Vidhi: राम नवमी पर पूजा कैसे करें

  • सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और दिन की शुरुआत भगवान के स्मरण से करें।
  • घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में एक साफ चौकी रखें और उस पर पीला कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • गंगाजल, चंदन, अक्षत, फूल, धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें।
  • इसके बाद राम मंत्र का जाप करें या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  • कई भक्त इस दिन रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ भी करते हैं।
  • अंत में भगवान श्रीराम की आरती करें और प्रसाद सभी लोगों में वितरित करें।

Ram Navami Mantra: राम नवमी के प्रमुख मंत्र

  • मूल मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं रूं रां रामाय नमः।
  • राम गायत्री मंत्र: ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धीमहि तन्नो रामः प्रचोदयात्।
  • रामायण मन्त्र (राम स्तुति): रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः।
  • तारक मंत्र: श्री राम जय राम जय जय राम।