Sunday Vrat Tips : रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन यदि कुछ आसान से काम कर लिए जाएं तो, जीवन में सुख, समृद्धि और आत्मबल बढ़ता है। ये छोटे उपाय शनिदेव की कृपा भी दिलाते हैं, करियर की बाधाएं दूर करते हैं, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। सूर्य देव की नियमित उपासना से आलस्य, रोग और आर्थिक तंगी दूर होती है। इस लेख में समझते हैं, रविवार को क्या और कैसे करें?
Ravivar ko Surya Dev ki Puja ke Upay : रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। सूर्य देव तेज, ऊर्जा और उत्साह देने वाले भगवान हैं। भक्तों और धार्मिक विद्वानों का विश्वास है कि, सूर्य देव की कृपा से जीवन में हर दिन चमक भर जाती है। इस दिन अगर कुछ आसान और छोटे उपाय श्रद्धा से किए जाएं, तो जीवन में सुख, समृद्धि और आत्मबल बढ़ता है। सूर्य देव के प्रसन्न होने पर शनि देव भी क्रोध नहीं करते। साथ ही करियर और व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं। आत्मविश्वास बढ़ता है। सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। मानसिक शांति और आत्म-संयम की मिलता है। हर रविवार सूर्य की उपासना से आलस्य, रोग और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
इन उपायों के अलावा, आप रोजाना सूर्यनमस्कार कर भी कर सकते हैं। इससे न केवल सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि शरीर और मन भी स्वस्थ रहता है। रविवार को सूर्यनमस्कार अवश्य करें।
सूर्यनमस्कार12 आसनों का क्रम है, जो शरीर के साथ मन को भी शांत करता है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला बनता है। वजन कम होता है। तनाव घटता है। इम्यूनिटी और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन शक्ति बढ़ती है। कैलोरी बर्न होती है। मानसिक शांति मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है। त्वचा निखरती है। हार्मोन बैलेंस होते हैं। नींद की समस्या दूर होती है।