
Som Pradosh Vrat March 2026 : मार्च 2026 में शिव भक्तों के लिए बड़ा तोहफा है एक नहीं, दो सोम प्रदोष व्रत अब अगर आप सोचते हैं सोम प्रदोष इतना खास क्यों है? तो जान लें, ये व्रत भगवान शिव को खुश करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। शिव की पूजा प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त के वक्त करने से मनचाहा वरदान मिलता है। बस दिल से पूजा कीजिए शिव कभी खाली नहीं लौटाते।
16 मार्च 2026 : फाल्गुन मास का सोम प्रदोष
शुभ मुहूर्त: शाम 06:30 से रात 08:54
त्रयोदशी तिथि सुबह 09:40 से शुरू होकर अगले दिन तक चलेगी
30 मार्च 2026 : चैत्र मास का सोम प्रदोष
शुभ मुहूर्त: शाम 06:38 से रात 08:57
ये व्रत चैत्र मास की शुरुआत के करीब पड़ता है, और कहते हैं, इसी समय नई ऊर्जा का संचार होता है।
अब बात करें, सोम प्रदोष क्यों हर महीने आने वाले प्रदोषों में सबसे खास है? जब प्रदोष सोमवार को पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष कहा जाता हैं। इसकी महिमा कुछ अलग ही है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।