धर्म और अध्यात्म

यहां है दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 50 हजार लोगों ने 10 साल में की है तैयार

यहां हम आपको बता रहे हैं कि महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है, इस प्रतिमा का नाम क्या है? इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप...
2 min read
Dec 29, 2022
tallest_shiva_statue_in_the_world.jpg

भोपाल। क्या आप जानते हैं देवों के देव महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा दुनिया के किस हिस्से में है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां है, इस प्रतिमा का नाम क्या है? इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप।राजस्थान के राजसमंद में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। इस प्रतिमा की हाइट 369 फीट है। शिव की इस प्रतिमा का नाम है 'विश्वास स्वरूपम'। इसे दुनिया की टॉप-5 प्रतिमाओं में स्थान मिला है और इसे संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने में 10 साल का समय लगा है और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे तैयार किया है।

प्रतिमा के अंदर आ सकते हैं 10 हजार लोग
भगवान शिव की यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है और प्रतिमा में भगवान ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि प्रतिमा इतनी विशाल है कि इसको अंदर से देखने से कम से कम 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही प्रतिमा के अंदर बने हॉल में कम से कम एक समय में 10 हजार लोग एकसाथ जा सकते हैं। यानी एक गांव या कस्बा इस प्रतिमा में आसानी से आ सकता है।

अंदर से ऐसी है प्रतिमा
369 फुट ऊंची यह प्रतिमा दुनिया की अकेली ऐसी प्रतिमा है, जिसमें जाने के लिए लिफ्ट, सीढिय़ा और हॉल बनाए गए हैं। प्रतिमा के अंदर ही नीचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं और तीन जगह सीढिय़ां बनाई गई हैं। इस प्रतिमा को करीब 50 हजार लोगों ने 10 साल में बनाया है। इस प्रतिमा में 3000 टन स्टील, लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी जानें
इस प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए 9 दिन तक यज्ञ किए गए। सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का 9 दिन तक आयोजन किया गया। करीब 7 राज्यों के मुख्यमंत्री इसके लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

Updated on:
29 Dec 2022 04:28 pm
Published on:
29 Dec 2022 04:28 pm