धर्म

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़-पौधे, कार्यों में रुकावट और जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

Home Vastu Tips: घर में लगे पेड़-पौधे शुद्ध हवा देने के साथ ही जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य को बढ़ावा देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं जो घर में दुर्भाग्य ला सकते हैं।  
2 min read
vastu shastra tips, वास्तु शास्त्र, inauspicious plants, घर में कौन से पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए, which plants are unlucky for home, inauspicious plants for home, imli ka ped ghar mein shubh ya ashubh, cactus for home vastu, unlucky tree for home, kapas ka podha, vastu shastra tips for home,hanging plants in balcony,
Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़-पौधे, कार्यों में रुकावट और जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

घर के आंगन या बगीचे में लगे पेड़-पौधे केवल सुंदरता या हवा के लिए ही नहीं होते बल्कि वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे जीवन में आपके सौभाग्य अथवा दुर्भाग्य से भी संबंधित होते हैं। कुछ पौधे जीवन में सकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं, तो कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने की मनाही है क्योंकि माना जाता है कि ये पौधे आपके जीवन में दुर्भाग्य और समस्याएं लेकर आते हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन से पौधे घर में नहीं लगाने चाहिएं...

1. इमली
इमली का पेड़ देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है और इसके फल भी बड़े स्वादिष्ट होते हैं। परंतु वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस पेड़ पर बुरी शक्तियों का वास होता है जिससे आपके जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

2. कैक्टस
कैक्टस का पौधा या अन्य कांटेदार पौधों को कभी भी घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि आप गुलाब के पौधे को घर में लगा सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर भी कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।

3. कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपास का पौधा या ताड़ का पेड़ भी घर में या उसके आसपास लगाया जाए तो इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4. पॉटेड पौधे
आपने देखा होगा कि कई लोग सजावट और फैशन के लिए घर की बालकनी या छत के सहारे छोटे-छोटे गमलों में पौधे लटका देते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से पौधा छोटा हो या बड़ा इसे कभी भी घर की उत्तर और पूर्व दिशा में दीवारों पर लटकाना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे परिवार के लोगों के जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ता है।

5. मेंहदी
औषधीय दृष्टि से मेहंदी के पेड़ को बहुत लाभकारी माना गया है। वहीं महिलाएं बड़े शौक से बाल और हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि मेहंदी के पेड़ को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

यह भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को इन उपायों द्वारा हनुमान जी को करें प्रसन्न, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Updated on:
09 May 2022 08:08 pm
Published on:
09 May 2022 08:07 pm