
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार को इन उपायों द्वारा हनुमान जी को करें प्रसन्न, आर्थिक तंगी और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलने की है मान्यता
हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा रखता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करके जीवन में तरक्की और धन कमाने की कोशिश करता है, ताकि अपने और अपने परिवार को एक खुशहाल जिंदगी दे सके। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी-कभी ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव के कारण कई कोशिशों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पाते और आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं जिससे व्यक्ति निराश होने लगता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संकटमोचन हनुमान की कृपा प्राप्ति और कष्टों से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन इन उपायों को करना लाभदायी माना गया है...
1. मंगलवार को हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने आसन बिछाकर भगवान श्री राम के मंत्र का जाप करना लाभकारी माना गया है। इससे प्रभु की कृपा से आपके कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आर्थिक समस्याओं से परेशान लोग मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर लाल वस्त्र धारण करें और फिर बजरंगबली के मंदिर जाकर उन्हें केवड़े का इत्र तथा गुलाब की फूल की माला अर्पित करें। इससे धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने लगेंगे।
3. कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मान्यता है कि भगवान श्री राम के निमित्त सिंदूर को बजरंगबली को अर्पित करने से इच्छाओं की पूर्ति होती है।
4. जीवन में भय और निराशा को दूर करने के लिए मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर एक बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उसे गंगाजल से धो लें। इसके पश्चात इस पत्ते पर लाल पेन से अपने मन की इच्छा को लिख दें और फिर इस पत्ते को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर आएं।
5. हर मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना और भगवान हनुमान के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना भी बहुत फलदायी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: प्रेमियों के बीच तनातनी की संभावना, जीवनसाथी से मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें अपना लव राशिफल
Updated on:
9 May 2022, 7:28 PM IST
Published on:
9 May 2022, 7:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.